पेटीएम ने इंटरटेनमेंट टिकटिंग कारोबार 2,048 करोड़ में बेचा

IANS | August 22, 2024 12:21 AM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने बुधवार को अपना इंटरटेनमेंट टिकटिंग कारोबार फूड एग्रीगेटर जोमैटो को 2,048 करोड़ रुपये नकद में बेचने की घोषणा की। कंपनी ने यह कदम मुख्य भुगतान और वित्तीय सेवा वितरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उठाया है।

पेटीएम ने निदेशकों का वेतन घटाया, मानदेय की अधिकतम सीमा 48 लाख रुपये की

IANS | August 21, 2024 10:28 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पेटीएम के निदेशक मंडल ने 12 सितंबर को होने वाली अपनी वार्षिक आम बैठक से पहले वेतन में बड़े संशोधन का फैसला किया है, जो जिम्मेदार वित्तीय अनुशासन और अच्छे कॉर्पोरेट प्रशासन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

भारत में अवसरों की बाढ़, बस अच्छे संस्थापकों की जरूरत : एक्सेल के आनंद डेनियल

IANS | August 21, 2024 8:40 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश की युवा आबादी बेहतर जीवन शैली और बेहतर उत्पाद तलाश रही है। ऐसे में भारत की आकांक्षा का भाव स्पष्ट है। उपभोग की दर बढ़ने के साथ बड़े पैमाने पर इन अनछुए बाजारों में विकास की संभावना बहुत अधिक है। एक्सेल के आनंद डेनियल का कहना है, "हर सेक्टर में अवसर हैं, हमें बस संस्थापकों की जरूरत है। यह आपूर्ति पक्ष का मुद्दा है। यदि आपके पास इन समस्याओं को दूर करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले संस्थापक हैं तो पैसा अपने-आप बरसेगा।"

पावरफुल चिपसेट और बेजोड़ स्पीड के साथ 29 अगस्त को लॉन्च होगा रियलमी 13 सीरीज 5जी

IANS | August 21, 2024 3:26 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। तेज गति वाली दुनिया में स्मार्टफोन एक उपकरण से आगे बढ़कर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण डिजिटल सहयोगी बन गया है।

लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से एमसीई इंडस्ट्री को मिलेंगे 25,000 करोड़ रुपये के वार्षिक अवसर

IANS | August 20, 2024 12:36 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार की ओर से इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक जोर दिए जाने के कारण माइनिंग और कंस्ट्रक्शन उपकरण (एमसीई) इंडस्ट्री के लिए 25,000 करोड़ रुपये के वार्षिक अवसर वित्त वर्ष 2030 तक उपलब्ध होंगे। एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

जोमैटो में हुई 5,438 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील, 21 करोड़ शेयरों का हुआ सौदा

IANS | August 20, 2024 11:12 AM

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयर में मंगलवार को 21 करोड़ शेयरों (2.4 प्रतिशत इक्विटी) का सौदा हुआ। इसकी वैल्यू करीब 5,438.5 करोड़ रुपये थी।

जुलाई में इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स और डेयरी उत्पादों का निर्यात बढ़ा : रिपोर्ट

IANS | August 19, 2024 2:42 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत से निर्यात में जुलाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई सेक्टर्स से किए जा रहे निर्यात में वृद्धि हुई है। इसका नेतृत्व इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, मीट, डेयरी और ऑयल मील जैसे सेक्टर ने किया।

देश में सुपर लग्जरी कारों की बिक्री बढ़ी, सोच में पीढ़ीगत अंतर है वजह

IANS | August 18, 2024 5:13 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। युवा पीढ़ी के सोचने के तरीके में आये पीढ़ीगत अंतर के कारण देश में लग्जरी सामानों की खपत बढ़ रही है, और सुपर-लग्जरी कारें इसका अपवाद नहीं हैं। उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, लेम्बोर्गिनी, फेरारी, मैकलारेन और एस्टन मार्टिन जैसे ब्रांडों की लग्जरी कारों की घरेलू बाजार में मजबूत मांग देखी जा रही है।

एफपीआई ने इक्विटी में 32,684 करोड़ रुपये की बिकवाली की, प्राथमिक बाजार में निवेश किए 11,483 करोड़ रुपये

IANS | August 17, 2024 5:34 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ओर से भारतीय शेयर बाजार में (अगस्त 17 तक) 32,684 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची गई है। वहीं, प्राथमिक बाजार और अन्य कैटेगरी में करीब 11,483 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। शनिवार को जारी हुए इंडस्ट्री डेटा से यह जानकारी मिली।

भारतीय स्टार्टअप्स को इस हफ्ते मिली 395 मिलियन डॉलर की फंडिंग

IANS | August 17, 2024 3:27 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस) भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी गति से आगे बढ़ रही है। इसका फायदा स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी मिल रहा है। बीते हफ्ते भारतीय स्टार्टअप्स ने 20 डील के जरिए 395 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह आंकड़ा इससे पहले 113 मिलियन डॉलर का था, जो 22 डील में जुटाए गए थे।