भारत सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के दूसरे दौर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे शामिल
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को सिंगापुर में आयोजित होने वाले दूसरे भारत सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज (आईएसएमआर) सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वह द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और सिंगापुर के साथ भारत के व्यापार और निवेश संबंधों को और बढ़ाने के लिए प्रमुख वैश्विक व्यापारिक हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे।