आईटीआर प्रोसेसिंग हुई तेज, पहले के मुकाबले जल्दी मिल रहा रिफंड

IANS | August 8, 2024 3:35 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। असेसमेंट ईयर 2024-25 में 7.28 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न (आरटीआर) जमा किए गए हैं। इसके साथ ही आईटीआर प्रोसेसिंग का समय भी बीते कुछ वर्षों में तेजी से घटा है। यह टैक्स क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

पोको एफ6 डेडपूल और वूल्वरिन एडिशन भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से है लैस

IANS | August 7, 2024 3:28 PM

बेंगलुरु, 7 अगस्त (आईएएनएस)। पोको ने बुधवार को भारत में <a target="_blank" href="https://www.flipkart.com/poco-f6-5g-deadpool-256-gb/p/itmc6e6132d65de5?pid=MOBH2MFVZNV8WWD4&amp;cmpid=product.share.pp&amp;_refId=PP.6645b017-5fe1-4ef2-838f-98bb56a95481.MOBH2MFVZNV8WWD4&amp;_appId=CL">पोको एफ6 डेडपूल और वूल्वरिन एडिशन</a> स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

भारत का लाइफ स्टाइल मार्केट 2028 तक 210 अरब डॉलर को छू सकता है : रिपोर्ट

IANS | August 7, 2024 3:16 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में तेज आर्थिक गति से खर्च योग्य आय बढ़ने के कारण लाइफस्टाइल मार्केट 10 से 12 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़कर 2028 तक 210 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है, जो कि फिलहाल 130 अरब डॉलर का है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

यूपीआई प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नई ऊंचाई पर पहुंचा

IANS | August 7, 2024 1:59 PM

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल मासिक आधार पर 10,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है। एनपीसीआई के सीईओ की ओर से यह जानकारी दी गई है।

भारतीय स्टार्टअप्स ने जुलाई में जुटाई एक अरब डॉलर की फंडिंग : रिपोर्ट

IANS | August 3, 2024 6:00 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को जुलाई महीने में एक अरब डॉलर से ज्यादा का फंड जुटाने में सफलता मिली है। स्टार्टअप में फंडिंग को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से आम बजट 2024-25 में एंजेल टैक्स को हटा दिया गया है।

भारत आईपीओ जारी करने में दुनिया का शीर्ष देश : सेबी चेयरपर्सन

IANS | August 2, 2024 3:28 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि भारत आईपीओ लाने और उसे जारी करने में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर है।

देश में 95 प्रतिशत गांवों के पास है इंटरनेट की सुविधा : केंद्र

IANS | August 2, 2024 2:04 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। 'डिजिटल इंडिया' पहल के तहत देश के 95 प्रतिशत गांवों में मौजूदा समय में 3जी या 4जी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

ब्लैक बॉक्स लिमिटेड ने जुटाए 410 करोड़ रुपये, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तार में होगा इस्तेमाल

IANS | August 2, 2024 1:59 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदान करने वाली वैश्विक कंपनी ब्लैक बॉक्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 410 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी है। इस पूंजी का इस्तेमाल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास और विस्तार के लिए किया जाएगा। ब्लैक बॉक्स दुनिया भर में कंपनियों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान और सलाह सेवा प्रदान करती है।

पावर, स्टाइल व इमर्सिव साउंड के साथ पोको ने एम6 प्लस 5जी व बड्स एक्स 1 किए लॉन्च

IANS | August 1, 2024 8:32 PM

बेंगलुरु, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के कंज्यूमर टेक स्पेस में तेजी से विकास का पर्याय बन चुके ब्रांड पोको ने गुरुवार को पोको एम6 प्लस 5जी को लॉन्च किया। यह कंपनी की एम-सीरीज का एक आकर्षक उत्पाद है।

'ऑनर मैजिक6 प्रो 5जी' दुनिया का सबसे एडवांस स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स से है लैस

IANS | August 1, 2024 3:22 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ऑनर अपनी फ्लैगशिप डिवाइस 'ऑनर मैजिक6 प्रो 5जी' की लॉन्च के साथ स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। यह नया स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स से लैस है जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को नई ऊंचाइयों तक ले जाना सुनिश्चित करता है।