भारत में 2024 की पहली छमाही में हुए 1,045 एकड़ के 54 जमीन सौदे, बेंगलुरु सबसे आगे
मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में 2024 की पहली छमाही में 1,045 एकड़ के 54 जमीनों के सौदे देखने को मिले हैं। 2023 की पहली छमाही में 950 एकड़ के 46 जमीनों के सौदे हुए थे। रविवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली।