पूंजीगत व्यय से वित्त वर्ष 25 में दोहरे अंक में बढ़ेगी कैपिटल गुड्स कंपनियों की आय

IANS | June 24, 2024 3:21 PM

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सरकार की ओर से रेलवे (मेट्रो सहित), डिफेंस और रिन्यूएबल सेक्टर में लगातार पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण कैपिटल गुड्स बनाने वाली कंपनियों के राजस्व में वित्त वर्ष 2024-25 में दोहरे अंक में उछाल देखने को मिल सकता है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

विपरीत परिस्थितियों ने हमें और मजबूत बनाया : गौतम अदाणी

IANS | June 24, 2024 12:38 PM

अहमदाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि विपरीत परिस्थितियों ने हमारी परीक्षा ली और हमें पहले के मुकाबले अधिक मजबूत बनाया। साथ ही कहा कि कोई भी चुनौती ग्रुप की नीव नहीं हिला सकती।

2030 तक 240 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है देश का इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट विनिर्माण

IANS | June 23, 2024 11:15 AM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। सरकार की ओर से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा दिए जाने के कारण देश के इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट और सब-असेंबली का बाजार 2030 तक 240 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। इससे 2026 तक करीब 2.8 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी और 500 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के लक्ष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

अगले 5 साल में और तेजी से बढ़ेगी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री : एक्सपर्ट्स

IANS | June 21, 2024 5:42 PM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारत तेजी से वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ बढ़ रहा है। सरकार द्वारा मोबाइल, टेलीविजन, सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया जा रहा है। प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के कारण अगले पांच वर्षों में इसमें और वृद्धि होगी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की ओर से ये जानकारी दी गई है।

अगली पीढ़ी की डिजिटल पहल से निर्माण परिदृश्य को पूरी तरह से बदल रही है अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड

IANS | June 21, 2024 3:15 PM

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वो आने वाले दिनों में इस तरह का नवाचार करने जा रहे हैं जो निर्माण परिदृश्य को पूरी तरह बदल देगा।

भारत को अगले पांच साल में मिलेंगे 150 से ज्यादा नए यूनिकॉर्न : रिपोर्ट

IANS | June 21, 2024 2:21 PM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अगले 3 से 5 साल में 31 शहरों के 152 भारतीय स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन सकते हैं। फिलहाल इनकी संख्या 67 है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।

स्पेस स्टार्टअप की संख्या पिछले दो वर्ष में 200 गुना बढ़ी

IANS | June 21, 2024 12:30 PM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारत में पिछले दो वर्ष में स्पेस सेक्टर से जुड़े स्टार्टअप की संख्या में 200 गुना का इजाफा हुआ है। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोलना है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जितेंद्र सिंह की ओर से ये जानकारी दी गई।

कारोबार में बढ़त के लिए एआई समेत टेक्नोलॉजी में निवेश को वरीयता दे रहे भारतीय सीईओ : रिपोर्ट

IANS | June 21, 2024 11:29 AM

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय सीईओ अपने कारोबार में वृद्धि और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समेत अन्य टेक्नोलॉजी में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया भारत का पहला ईवी ईटीएफ

IANS | June 20, 2024 11:07 AM

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) की ओर से गुरुवार को भारत का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) लॉन्च किया गया। इस फंड का पूरा फोकस ईवी और नए जमाने की ऑटो कंपनियों पर होगा।

मजबूत आर्थिक विकास के कारण इस साल घट सकती है देश छोड़कर जाने वाले करोड़पति लोगों की संख्या : रिपोर्ट

IANS | June 19, 2024 5:21 PM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत में आर्थिक विकास तेज गति से हो रहा है। इस कारण देश छोड़कर विदेश में बसने वाले करोड़पति भारतीयों की संख्या में इस वर्ष कमी देखने को मिल सकती है। ये जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।