पेटीएम ने क्रेडिट बिजनेस का किया विस्तार; उपभोक्ताओं, व्यापारियों को दिए लोन
नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी मोबाइल भुगतान और वित्तीय सेवा वितरण कंपनी पेटीएम ने बुधवार को कहा कि वह बड़े बैंकों और एनबीएफसी के साथ साझेदारी में अपने क्रेडिट बिजनेस का विस्तार करेगी। वह कम जोखिम वाले व्यक्तियों को बिजनेस लोन की पेशकश करेगी।