भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में वृद्धि जारी, अगस्त में पीएमआई 57.5 रहा

IANS | September 2, 2024 1:26 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। देश में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में विस्तार जारी है। अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 57.5 रहा है, जो कि जुलाई में 58.1 था। एचएसबीसी इंडिया के सर्वे में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 7 वर्षों में डीबीटी के जरिए आम जनता को हस्तांतरित किए 45,000 करोड़ रुपये

IANS | September 2, 2024 12:33 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए बीते सात वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। संचार मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की खावड़ा में 7 गीगावाट की ट्रांसमिशन लाइन के साथ और मजबूत हुई स्थिति

IANS | September 2, 2024 11:12 AM

अहमदाबाद, 2 सितंबर (आईएएनएस) अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ( एईएसएल) की ओर से सोमवार को कहा गया कि कंपनी की ओर से खावड़ा फेस-IV पार्ट-ए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। इससे देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी के रूप में एईएसएल की स्थिति और मजबूत होगी।

अगस्त में एईपीएस आधारित लेनदेन 100 मिलियन तक पहुंचा, आईएमपीएस में 12 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई

IANS | September 1, 2024 3:27 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए वित्तीय लेनदेन ने अगस्त महीने में 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें कुल लेनदेन की राशि 24,676 करोड़ रुपये रही। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों से इसके बारे में पता चला है।

10 करोड़ एनएसई निवेशकों में कम से कम 2.2 करोड़ महिलाएं

IANS | September 1, 2024 2:50 PM

अहमदाबाद, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में खुदरा निवेशक अहम भूमिका निभा रहे हैं और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कुल 10 करोड़ से ज्यादा निवेशकों में से कम से कम 2.2 करोड़ महिलाएं हैं।

मारुति, टाटा मोटर्स की बिक्री घटी, किआ इंडिया में 17 प्रतिशत का उछाल

IANS | September 1, 2024 2:41 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया और सबसे बड़ी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की बिक्री में अगस्त में गिरावट दर्ज की गई।

डेट मार्केट पर बुलिश विदेशी निवेशक, अगस्त में निवेश किए 11,366 करोड़ रुपये

IANS | August 31, 2024 5:28 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। विदेशी निवेशकों ने अगस्त में डेट मार्केट में जमकर निवेश किया है। इसकी वजह रुपये का 2024 में अब तक स्थिर रहना है। बाजार के जानकारों की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

प्रॉपटेक फर्म स्क्वायर यार्ड्स ने बीते तीन वित्त वर्षों में दर्ज किया 737 करोड़ रुपये का घाटा

IANS | August 31, 2024 3:39 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। देश में कुछ नए जमाने की टेक कंपनियों की आय में सालाना आधार पर वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही उनका नुकसान भी लगातार बढ़ रहा है। प्रॉपर्टी टेक फर्म स्क्वायर यार्ड्स इसका एक अच्छा उदाहरण है। कंपनी ने बीते तीन वित्त वर्षों में करीब 737 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है।

अप्रैल-जुलाई में यूपीआई से हुआ 81 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन

IANS | August 31, 2024 12:08 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से अप्रैल-जुलाई की अवधि में 81 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है। इसमें सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

आईएसजी व जेपी मॉर्गन ने भारत के 350 बिलियन डॉलर के डिजिटल कॉमर्स बूम का लाभ उठाने को 'ओएनडीसी मेड ईजी' समाधान क‍िया लॉन्च

IANS | August 30, 2024 8:56 PM

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स मार्केट को लोकतांत्रिक बनाने के लिए इन-सॉल्यूशंस ग्लोबल (आईएसजी) ने जेपी मॉर्गन पेमेंट्स के साथ साझेदारी में जीएफएफ 2024 में "ओएनडीसी मेड ईजी" समाधान लॉन्च किया है। इसके 2030 तक 350 बिलियन डॉलर को पार करने का अनुमान है।