रिटेल डिजिटल पेमेंट्स की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 16,146 करोड़ हुई: आरबीआई

IANS | January 29, 2025 1:05 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रिटेल डिजिटल पेमेंट सिस्टम में लेनदेन की संख्या बीते 12 वर्षों में 100 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 16,416 करोड़ हो गई है। वित्त वर्ष 2012-13 में लेनदेन की संख्या 162 करोड़ थी।

बीते पांच वर्षों में दोगुनी हुई क्रेडिट कार्ड की संख्या, लेनदेन भी बढ़ा: आरबीआई

IANS | January 28, 2025 7:16 PM

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में क्रेडिट कार्ड की संख्या बीते पांच वर्षो में दिसंबर 2024 तक दोगुनी होकर 10.80 करोड़ हो गई है, जो कि दिसंबर 2019 में 5.53 करोड़ थी। यह जानकारी आरबीआई की रिपोर्ट में दी गई।

टीवीएस मोटर का मुनाफा तीसरी तिमाही में 6.6 प्रतिशत गिरा, आय भी हुई कम

IANS | January 28, 2025 4:46 PM

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 6.66 प्रतिशत गिरकर 618.48 करोड़ रुपये रहा है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 662.62 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 535 अंक चढ़ा

IANS | January 28, 2025 4:09 PM

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 535 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,901 और निफ्टी 128 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,957 पर था।

एनएसई ने सिद्धार्थ कोटक को एआई प्रमोशन चेयरमैन नियुक्त करने की रिपोर्ट्स को किया खारिज

IANS | January 28, 2025 2:40 PM

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें यह दावा किया गया था कि सिद्धार्थ कोटक को एक्सचेंज के एआई प्रमोशन का चेयरमैन बनाया गया है।

भारत के डिजिटल पेमेंट्स में यूपीआई की हिस्सेदारी बढ़कर 83 प्रतिशत हुई : आरबीआई रिपोर्ट

IANS | January 28, 2025 12:53 PM

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के डिजिटल पेमेंट्स सिस्टम में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) की हिस्सेदारी 2024 में बढ़कर 83 प्रतिशत हो गई है, जो कि 2019 में 34 प्रतिशत थी। इस दौरान यूपीआई 74 प्रतिशत के चक्रवृद्धि औसत वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ा है। यह जानकारी आरबीआई द्वारा एक रिपोर्ट में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, आईटी और फाइनेंस शेयरों में खरीदारी

IANS | January 28, 2025 10:03 AM

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार के मुख्य सूचकांकों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। सुबह 9:45 पर सेंसेक्स 384 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,750 और निफ्टी 78 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,907 पर था।

तकनीकी ऋण 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर भारत की प्रमुख चुनौती : सीएएसटी सीईओ

IANS | January 27, 2025 9:21 PM

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल सॉफ्टवेयर इंटेलिजेंस लीडर कास्ट का मानना है कि ग्लोबल प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की दिशा में भारत के सामने तकनीकी ऋण सबसे बड़ी चुनौती है।

एटेरो ने 'ग्रीन' नेशनल गेम्स 2025 के लिए सरकार के साथ पार्टनरशिप की

IANS | January 27, 2025 4:27 PM

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। क्लीनटेक कंपनी एटेरो ने सोमवार को सरकार के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी आने वाले 38वें नेशनल गेम्स को प्लास्टिक-फ्री बनाने के लिए है।

भारतीय शेयर बाजार में ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी समेत इन कारणों से हुई भारी गिरावट

IANS | January 27, 2025 3:10 PM

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों एक प्रतिशत से अधिक फिसल गए। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 4 प्रतिशत तक की कमजोरी देखी गई।