अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली

IANS | February 3, 2025 9:51 AM

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा, मैक्सिको और चीन पर ट्रेड टैरिफ लगाए जाने के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 527 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,019 और निफ्टी 165 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,317 पर था।

बजट 2025-26: तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से एआई के क्षेत्र में मजबूत होगी भारत की स्थिति

IANS | February 2, 2025 11:04 AM

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारत को टेक-पावर्ड इकोनॉमी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और इस सेक्टर में शिक्षा को बढ़ाने के लिए तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का ऐलान एक अच्छा कदम है। यह जानकारी रविवार को इंडस्ट्री लीडर्स की ओर से दी गई।

बजट 2025-26 : स्मार्टफोन और ईवी हुई सस्ती, टीवी, फैब्रिक समेत ये उत्पाद हुए महंगे

IANS | February 1, 2025 6:36 PM

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025-26 पेश करते हुए बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का ऐलान किया, जिसका असर आने वाले समय में कई वस्तुओं की कीमतों पर दिखेगा।

बजट 2025-26 : सस्टेनेबिलिटी और आत्मनिर्भर रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम पर फोकस की उम्मीद

IANS | January 31, 2025 8:38 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। समय की मांग को देखते हुए सस्टेनेबिलिटी और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भरता पर पहले से कहीं अधिक फोकस की उम्मीद है।

बजट सत्र 2025 : आर्टिकल 370 से लेकर डिजिटल फ्रॉड तक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण की बड़ी बातें

IANS | January 31, 2025 12:48 PM

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' और वक्फ संशोधन जैसे विधेयक का जिक्र किया।

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व उपलब्धि, पीएम मोदी ने जताया गर्व

IANS | January 30, 2025 10:21 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अभूतपूर्व वृद्धि की ओर बढ़ रहा है। लॉन्च मिशनों में तेजी और हाल ही में 100वें लॉन्च के साथ भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आईफोन की हिस्सेदारी में आया बड़ा उछाल

IANS | January 30, 2025 7:21 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में 2024 में एप्पल आईफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखने को मिला है। साथ ही आईपैड की बिक्री में भी 44 प्रतिशत की मजबूत बढ़त हुई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

फरवरी में ब्याज दरों में कटौती से अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: इंडस्ट्री

IANS | January 30, 2025 1:36 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और फरवरी की मौद्रिक नीति समितिो (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करना उचित है। यह जानकारी गुरुवार को इंडस्ट्री के सदस्यों द्वारा दी गई।

केंद्र सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एमएसएमई को आगे बढ़ने के लिए नई स्कीम को दी मंजूरी

IANS | January 30, 2025 12:34 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई (एमसीजीएस-एमएसएमई) के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र फर्मों को प्लांट और मशीनरी या उपकरण की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये तक के लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

भारत में तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था, 2030 तक 20 प्रतिशत होगी हिस्सेदारी

IANS | January 29, 2025 2:29 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी कुल अर्थव्यवस्था में 2030 तक बढ़कर करीब 20 प्रतिशत हो जाएगी। यह जानकारी सरकार द्वारा दी गई।