भारत में लोग खरीद रहे बड़े फ्लैट, 2024 में औसत साइज 8 प्रतिशत बढ़ा

IANS | January 22, 2025 1:40 PM

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में अब लोग पहले के मुकाबले बड़ा फ्लैट खरीदना पसंद कर रहे हैं। दरअसल, 2024 में देश के शीर्ष सात शहरों में औसत फ्लैट का साइज 8 प्रतिशत बढ़कर 1,540 स्क्वायर फीट हो गया है, जो कि 2023 में 1,420 स्क्वायर फीट था। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 76,000 के पार

IANS | January 22, 2025 9:56 AM

मुबंई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:50 पर सेंसेक्स 221 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,059 और निफ्टी 31 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,056 पर था।

भारत में डेटा सेंटर्स पर खर्च इस साल 19 प्रतिशत बढ़ेगा

IANS | January 21, 2025 8:03 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में डेटा सेंटर्स पर खर्च 2025 में 19.1 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यह 2024 की विकास दर से करीब दोगुना है। यह जानकारी मंगलवार को एक पूर्वानुमान में दी गई।

एआई का इस्तेमाल करेगा सेबी, 2 साल में 1,000 आईपीओ होंगे प्रोसेस

IANS | January 21, 2025 7:18 PM

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अब कंपनियों द्वारा दायर किए जाने वाले इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) आवेदनों को प्रोसेस करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगा।

फोनपे ने की महाकुंभ मेले में 144 रुपये का फ्लैट कैशबैक देने की घोषणा

IANS | January 21, 2025 5:45 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। फोनपे ने मंगलवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के इर्द-गिर्द एक व्यापक अभियान शुरू करने की घोषणा की।

भारत में कारोबारी डील की संख्या 2024 में 33 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

IANS | January 21, 2025 3:26 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में कारोबारी डील गतिविधियों में 2024 में सालाना आधार पर बड़ा इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल 116 अरब डॉलर की 2186 डील हुई हैं। सालाना आधार पर डील की संख्या में 33 प्रतिशत और वैल्यू में 76 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।

पीएम केयर्स फंड : कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए 4,500 से अधिक बच्चों के लिए इस्तेमाल हुए 346 करोड़ रुपये

IANS | January 21, 2025 3:09 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना को मई 2021 में उन बच्चों की मदद के लिए शुरू किया गया था, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या अभिभावक खो दिए थे। 2022-23 के लिए फंड की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत 4,543 बच्चों के कल्याण के लिए 346 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

शेयर बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स 77,000 के करीब

IANS | January 21, 2025 9:59 AM

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। बाजार के बड़े सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 116 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 76,957 और निफ्टी 18 अंक अंक या 0.08 प्रतिशथ बढ़कर 23,363 पर था।

पेटीएम की आय तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,828 करोड़ रुपये रही

IANS | January 20, 2025 4:29 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश की बड़ी वित्तीय सर्विसेज कंपनी पेटीएम ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी की परिचालन से आय तिमाही आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1,828 करोड़ रुपये हो गई है।

पेटीएम को तीसरी तिमाही में हुआ 208 करोड़ रुपये का घाटा, बिक्री 36 प्रतिशत घटी

IANS | January 20, 2025 2:58 PM

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में 208 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है। पिछले साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 222 करोड़ रुपये था।