भारत और अमेरिका के बीच तेजी से बढ़ रहा सहयोग: सत्य नडेला
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में क्रेडिट कार्ड के उपयोग में सितंबर तिमाही में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि 2023 की समान अवधि में यह आंकड़ा 26 प्रतिशत पर था। इसकी वजह ग्राहकों द्वारा अपनी खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा क्रेडिट कार्ड से अधिक खर्च करना है। यह जानकारी सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।
मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 9:50 पर सेंसेक्स 318 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,871 और निफ्टी 102 अंक या 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,989 पर था।
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की हिस्सेदारी कुल बिक्री में वित्त वर्ष 30 तक बढ़कर 30 से 35 प्रतिशत हो सकती है, जो कि 2024 में 7.4 प्रतिशत और 2019 में एक प्रतिशत से भी कम थी। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय उद्योग जगत को अगले 50 सालों की योजनाएं बनाने में केंद्र सरकार की गति और मंशा से मेल खाना चाहिए। सरकार ने भौतिक, तकनीकी और सामाजिक क्षेत्रों में मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है, जिससे हर आय वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। यह सुझाव एसबीआई की रिपोर्ट ने केंद्रीय बजट 2025-26 से पहले दिया है।
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। निवेशकों ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निफ्टी में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट के कारण शेयर बाजार का समग्र प्रदर्शन कमजोर रहा।
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने एक नया मानक स्थापित करते हुए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के 10 महीनों के अंदर पिछले साल के 4 लाख करोड़ रुपये के सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) को पार कर लिया है।
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिटेल सेक्टर ने 2024 में देश के सात प्रमुख शहरों के शॉपिंग मॉल और हाई स्ट्रीट्स में कुल 8.1 मिलियन वर्गफुट जगह किराए पर ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, नई जगहों की सीमित आपूर्ति के बावजूद यह संभव हुआ।
मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18.6 प्रतिशत गिरकर 2,448.8 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2,998.1 करोड़ रुपये था।
मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 329 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,190 और निफ्टी 113 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,092 पर बंद हुआ।