केशव चंद्र ने संभाला खान मंत्रालय के सचिव का पदभार, खनिज क्षेत्र को मजबूती देने पर रहेगा फोकस

IANS | July 27, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केशव चंद्र ने सोमवार को खान मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया। वह ऐसे समय यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब केंद्र सरकार देश की खनन और खनिज क्षेत्र को मजबूत बनाने, क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खनिज संसाधनों के विकास में तेजी लाने पर विशेष जोर दे रही है।

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

IANS | July 27, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, भारत के इंजीनियरिंग गुड्स एक्सपोर्ट में जून 2026 के दौरान सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह बढ़कर 11.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष इसी महीने 9.51 अरब डॉलर था। इस बढ़ोतरी में अमेरिका, जर्मनी, चीन, सिंगापुर और ओमान से मजबूत मांग का अहम योगदान रहा।

रियलमी की पी सीरीज फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज बनी, उद्योग में सुस्ती के बावजूद बाजार हिस्सेदारी में मजबूत बढ़त

IANS | July 27, 2026 12:07 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। युवाओं के बीच लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपनी पी सीरीज के द्वारा कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने का ऐलान किया। इससे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की मजबूत वापसी और बढ़ती पकड़ का संकेत मिलता है।

एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट केवल 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को कर चुके हैं पार : एसबीआई रिपोर्ट

IANS | July 27, 2026 10:57 AM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विशेष योजना के तहत 30 सितंबर तक भारत में एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट 65-70 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, जबकि यह कुल 80-85 अरब डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान है। यह जानकारी सोमवार को जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में दी गई।

इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च

IANS | July 26, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दुनियाभर में हर साल लाखों बच्चे निमोनिया जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आते हैं और बड़ी संख्या में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। गरीब और विकासशील देशों में यह बीमारी बच्चों की मौत का बड़ा कारण बनी हुई है। ऐसे में अब एक नई अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि निमोनिया से पीड़ित बच्चे की तबीयत में सुधार होने के बाद इंजेक्शन की जगह मुंह से दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा देना पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है।

चेन्नई और अहमदाबाद में जनवरी-जून अवधि में मिड-साइज ऑफिस स्पेस की लीजिंग में हुई मजबूत बढ़ोतरी

IANS | July 26, 2026 1:10 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चेन्नई में मिड-साइज ऑफिस स्पेस (50,000–1,00,000 वर्ग फुट) की लीजिंग गतिविधि 2026 की पहली छमाही में लगभग दोगुनी होकर 12 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गई, जो कि 2025 की पहली छमाही में 6 लाख वर्ग फुट थी।

एसोचैम इन्वेस्टर कनेक्ट में 70 स्टार्टअप्स ने मांगा 1,500 करोड़ रुपए का निवेश

IANS | July 25, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। एसोचैम इन्वेस्टर कनेक्ट के दूसरे संस्करण में देश भर के करीब 70 स्टार्टअप्स ने लगभग 1,500 करोड़ रुपए के निवेश की मांग की। उद्योग संगठन ने शनिवार को बताया कि इस कार्यक्रम में उद्यमियों, निवेशकों, कॉरपोरेट कंपनियों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर भारत के इनोवेशन-आधारित स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

फर्जी 'एयर सुविधा 2.0' वेबसाइटों से सावधान रहें यात्री, सरकार ने जारी की चेतावनी

IANS | July 25, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को यात्रियों से अपील की कि वे 'एयर सुविधा 2.0' की आधिकारिक वेबसाइट की सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद ही अपनी व्यक्तिगत या यात्रा संबंधी जानकारी साझा करें, क्योंकि कुछ फर्जी वेबसाइटें लोगों को गुमराह कर रही हैं।

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने तय किया 1,200 किलोमीटर का सफर; 3,200 लीटर डीजल की बचत

IANS | July 25, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, जो 10-कोच मॉडल है और संचालन के दौरान केवल जलवाष्प उत्सर्जित करती है, ने सफलतापूर्वक 1,200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया है। इस दौरान 3,200 लीटर से अधिक डीजल की बचत हुई। यह जानकारी रेलवे मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी।

दुनिया भर में ठप हुई चैटजीपीटी की सेवाएं, 1,500 से अधिक यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

IANS | July 25, 2026 4:49 PM

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपनएआई का चैटजीपीटी शनिवार को वैश्विक तकनीकी बाधा का शिकार हो गया। इस दौरान दुनिया भर में 1,500 से अधिक यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई।