14 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर गैलेक्सी को चमकदार तारे ने किया ओवरशैडो, हबल टेलीस्कोप ने कैद किया अनोखा नजारा

IANS | June 1, 2026 10:43 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। स्पेस की दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है, जिसे जानने के लिए आम लोग उत्साहित रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या होता है जब 14 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक गैलेक्सी और पृथ्वी के बीच कोई चमकदार तारा आ जाता है? यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) के हबल टेलीस्कोप ने इसका जवाब अपनी एक शानदार तस्वीर में कैद कर लिया है।

मई 2026 में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.20 अरब ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल भुगतान में नई ऊंचाई

IANS | June 1, 2026 10:12 AM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 में यूपीआई के जरिए कुल 23.20 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

निर्यात में गिरावट से चीन के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी, मई में गतिविधियां और कमजोर पड़ीं

IANS | May 31, 2026 4:52 PM

बीजिंग, 31 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा रविवार को जारी सर्वेक्षण के अनुसार, चीन के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की गतिविधियां मई में और धीमी पड़ गईं। नए निर्यात ऑर्डरों में गिरावट और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण उद्योग पर दबाव बढ़ा है।

भारत औद्योगीकरण के लिए कोयले की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाला बन सकता है पहला देश : रिपोर्ट

IANS | May 31, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारत औद्योगीकरण के लिए कोयले की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग करने वाला पहला देश हो सकता है। देश की सौर ऊर्जा क्षमता करीब 40 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रही है और मार्च 2026 तक 150 गीगावाट के अधिक हो गई है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

अमेरिका में कानूनी मामले अब पीछे छूट चुके हैं, अब विकास के अगले चरण को गति देने पर है फोकस : गौतम अदाणी

IANS | May 31, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि अमेरिका में अदाणी समूह से जुड़े कानूनी मामलों का अध्याय अब पीछे छूट चुका है और समूह अब अपनी अगली विकास यात्रा पर पूरी मजबूती के साथ ध्यान केंद्रित कर रहा है।

दिल्ली में स्विस विमान के इंजन में खराबी: एएआईबी की प्रारंभिक जांच में टरबाइन और कंप्रेसर को नुकसान का खुलासा

IANS | May 31, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने रविवार को स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस की उस उड़ान से जुड़ी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की, जिसमें 26 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान इंजन फेल हो गया था।

जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने एआई बबल के बारे में लोगों को किया सतर्क, वैल्यूएशन 1999 से भी अधिक हुए

IANS | May 31, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने लोगों से एआई बबल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनियों के वैल्यूएशन 1999 के डॉटकॉम बबल से भी अधिक हो गए है।

आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक : गौतम अदाणी

IANS | May 31, 2026 1:11 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आधुनिक इतिहास में हमेशा फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे - सड़कें, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स- पहला आया है और इसके बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बयान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दिए अपने वार्षिक संदेश में दिया।

जून की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम, वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: एसबीआई रिपोर्ट

IANS | May 31, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जून में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दरों में बढ़ोतरी से फिलहाल परहेज कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मुद्रा पर दबाव को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई को अल्पकालिक ब्याज दरों और अन्य नीतिगत उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत 75.5 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिले 112 लाख से ज्यादा लोन

IANS | May 31, 2026 10:26 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत अब तक 75.5 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) ने 112 लाख से ज्यादा लोन का लाभ उठाया है।