केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी, 3,700 करोड़ रुपए का निवेश करेगी आकर्षित

IANS | May 14, 2025 4:05 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी। इससे 3,700 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होगा।

केपीआई ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में मुनाफा 91 प्रतिशत बढ़ा

IANS | May 14, 2025 3:36 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। गुजरात स्थित केपीआई ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ में 91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 24.03 करोड़ से बढ़कर 46.01 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि, कंपनी के खर्च में वृद्धि हुई है।

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत घटा, खर्च में हुई बढ़ोतरी

IANS | May 14, 2025 2:41 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। अमीरा शाह के नेतृत्व वाली डायग्नोस्टिक्स चेन मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 19.96 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।

केंद्र ने बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग पर ड्राफ्ट मैनुअल किया जारी

IANS | May 14, 2025 1:16 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए संपत्तियों की रेटिंग के आकलन के लिए ड्राफ्ट मैनुअल रिलीज किया है।

सऊदी अरब को एआई और क्लाउड में ग्लोबल पावरहाउस बनाएगा एनवीडिया, हुमेन के साथ की साझेदारी

IANS | May 14, 2025 12:44 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ग्राफिक चिप दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने सऊदी अरब को एआई, क्लाउड और एंटरप्राइज कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्विन्स और रोबोटिक्स में ग्लोबल पावरहाउस में बदलने के लिए 'हुमेन' के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

भारत के टेलीकॉम सेक्टर में संविदा कर्मचारी का औसत वेतन बढ़कर 25,225 रुपए प्रति महीने हुआ

IANS | May 14, 2025 12:37 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारत के टेलीकॉम सेक्टर में संविदा कर्मचारी का औसत मासिक वेतन बढ़कर वित्त वर्ष 25 में 25,225 रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 22 में 24,609 रुपए पर था। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने यूपीए की तुलना में मुद्रास्फीति नियंत्रण पर किया बेहतर काम : अमित मालवीय

IANS | May 14, 2025 11:59 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में खासकर खाद्य और ईंधन में खुदरा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में बेहतर काम किया है।

भारत का टैबलेट मार्केट मार्च तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़ा, 5जी की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत हुई

IANS | May 14, 2025 10:41 AM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारत के टैबलेट मार्केट में मार्च तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि में) सालाना आधार पर 15 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी वजह एंटरप्राइज सेगमेंट और कंज्यूमर दोनों की मांग में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

महंगाई कम होने से शेयर बाजार गदगद, सेंसेक्स हरे निशान में खुला

IANS | May 14, 2025 10:06 AM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। खुदरा महंगाई दर कम होने के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है।

टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 51 प्रतिशत घटकर 8,470 करोड़ रुपए हुआ

IANS | May 13, 2025 8:38 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ में 51 प्रतिशत की तीव्र गिरावट दर्ज की, जबकि कंपनी का राजस्व स्थिर रहा और इसके जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) बिजनेस में वृद्धि दर्ज की गई।