तीव्र भुगतान के लिए यूएस के निजी बैंक यूपीआई अपना सकते हैं : फेड रिजर्व गवर्नर
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारत सरकार यूपीआई को वैश्विक भुगतान सिस्टम बनाने पर जोर दे रही है। इस सब के बीच अमेरिका के फेडरल रिजर्व गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने बुधवार को कहा कि निजी अमेरिकी बैंक भारत के यूपीआई सिस्टम के साथ तीव्र भुगतान के लिए जुड़ सकते हैं।