कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ट्विटर का विकल्प पेबल हो रहा बंद
सैन फ्रांसिस्को, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ट्विटर (जिसे अब एक्स कहा जाता है) का विकल्प माइक्रो-ब्लॉगिंग स्टार्टअप पेबल (पूर्व में टी2) अब बंद हो रहा है। कंपनी ने कहा है कि पेबल को बचाने के लिए उनके पास समय नहीं बचा है।