डेंगू मच्छर के अंडे सह लेते हैं कठिनाई, अनुकूल माहौल में हो जाते हैं पुनर्जीवित : अध्ययन

IANS | October 26, 2023 12:05 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने ऐसी बायोकेमिकल प्रक्रियाओं की खोज की है जो डेंगू पैदा करने वाले मच्छर के अंडों को कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने और अनुकूल परिस्थितियों में फिर से जीवित होने में सक्षम बनाती हैं। इस रिसर्च में इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम सेल साइंस एंड रीजनरेटिव मेडिसिन, बेंगलुरु आईआईटी मंडी का सहयोगी है।

केरल पुलिस ने नकारात्मक फिल्म समीक्षा, फेसबुक, यूट्यूब सहित 9 आरोपियों के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया

IANS | October 25, 2023 6:36 PM

कोच्चि, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य पुलिस प्रमुख को नई फिल्में रिलीज होने पर खासकर सोशल मीडिया पर शरारत करने वाले निहित स्वार्थों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश देने के दो हफ्ते बाद एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने बुधवार को इस सिलसिले में पहला मामला दर्ज किया, जिसमें नौ लोगों पर आरोप लगाया गया है।

सेमीकंडक्टर डिज़ाइन कंपनी सिफाइव ने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

IANS | October 25, 2023 5:17 PM

सैन फ्रांसिस्को, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी सिफाइव ने कथित तौर पर 100 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह संख्या कंपनी के कार्यबल का 20 प्रतिशत से ज्यादा है।

लॉफबरो यूनिवर्सिटी ने अपने बिजनेस स्कूल का नाम बदला, भारत को बताया 'एक बड़ा फोकस बाजार'

IANS | October 25, 2023 5:16 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन स्थित लॉफबरो यूनिवर्सिटी ने अपने बिजनेस स्कूल की रीब्रांडिंग की घोषणा की है। इसका उद्देश्य लोगों और संगठनों के लिए पहली पसंद वाला बिजनेस स्कूल बनना है।

कैबिनेट ने भारत-जापान सेमीकंडक्टर साझेदारी पर समझौते को मंजूरी दी

IANS | October 25, 2023 5:01 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कैबिनेट ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को मंजूरी दे दी है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में ये बात कही गई।

18 हजार से ज्यादा कंपनियां एज़्योर ओपनएआई सर्विस का करती हैं इस्तेमाल : नडेला

IANS | October 25, 2023 2:48 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि 18,000 से ज्यादा ऑर्गेनाइजेशन अब एज़्योर ओपनएआई सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें नए कस्टमर्स भी शामिल हैं और कंपनी ओपनएआई एपीआई के साथ डिजिटल-फर्स्ट कंपनियों के साथ अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है।

एलजी डिस्प्ले लगातार छठी तिमाही में भी घाटे में रहा

IANS | October 25, 2023 2:27 PM

सोल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण सुस्त मांग के चलते एलजी डिस्प्ले ने बुधवार को लगातार छठी तिमाही में घाटा दर्ज किया।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने माना, 'विंडोज फोन छोड़ना बड़ी गलती थी'

IANS | October 25, 2023 1:35 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने कहा है कि कंपनी का स्मार्टफोन कारोबार से बाहर निकलना एक गलती थी। इसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।

एआई से माइक्रोसॉफ्ट की शुद्ध आय 27 प्रतिशत बढ़ी, राजस्व में 13 प्रतिशत का इजाफा

IANS | October 25, 2023 12:49 PM

सैन फ्रांसिस्को, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। एआई लहर पर सवार होकर, माइक्रोसॉफ्ट ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान 56.5 बिलियन डॉलर का राजस्व (13 प्रतिशत ज्यादा) और 22.3 बिलियन डॉलर की शुद्ध आय यानि 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

शिक्षा का विस्‍तार: क्या जेन एआई प्लेटफ़ॉर्म से वह बदलाव आएगा जिसका भारत इंतज़ार कर रहा है?

IANS | October 25, 2023 11:18 AM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षा के तरीकों पर 1984 में बेंजामिन ब्लूम के मौलिक अध्ययन के बाद से 'दो सिग्मा समस्या' शिक्षा के सिद्धांत में विश्व स्तर पर सर्वाधिक स्‍वीकृत अवधारणाओं में से एक बन गई है। प्रसिद्ध अध्ययन प्रयोगों के एक सेट पर आधारित था जिसका निष्‍कर्ष है कि प्राइवेट ट्यूशन के चलते औसत छात्र सिर्फ क्‍लास में पढ़ने वाले छात्रों से दो मानक विचलन (सिग्मा) बेहतर प्रदर्शन करता है।