राज्यों को ग्रीन लॉजिस्टिक्स लक्ष्यों के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का उठाना चाहिए लाभ: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यों को ग्रीन लॉजिस्टिक्स के उपयोग का मंत्र दिया है। केंद्रीय मंत्री ने राज्यों को क्षेत्रीय और शहर-स्तरीय लॉजिस्टिक्स योजनाओं के साथ कनेक्टिविटी और निवेश बढ़ाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को तवज्जो दिए जाने की सलाह दी।