'क्या तुमने मेरा दिया होमवर्क किया?' पीएम मोदी ने पूछा, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मुस्कुराकर दिया जवाब
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर उनके सफल मिशन के बारे में एक हल्की-फुल्की बातचीत की। इस मुलाकात में दिलचस्प यह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुभांशु शुक्ला के भारत लौटने पर उनसे 'होमवर्क' पर अपडेट लिया, जिस पर ग्रुप कैप्टन ने बताया कि उन्होंने 'होमवर्क' पूरा कर लिया है।