'मानक' सिस्टम और सर्विसेज में क्वालिटी, विश्वसनीयता और वैश्विक सामंजस्य सुनिश्चित करते हैं : प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को विश्व मानक दिवस 2025 के अवसर पर कहा कि हमें एक ऐसे विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए, जहां साझा मानक सभी के लिए इनोवेशन, विश्वास और और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा दें।