म्यूचुअल फंड्स एनएवी में गड़बड़ी के बाद एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जारी किया बयान
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के निवेशकों को गुरुवार सुबह उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में अचानक भारी गिरावट दिखाई देने लगी। कई ग्राहकों ने शिकायत की कि उनके निवेश पर 30 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक का नुकसान दिख रहा है। हालांकि बाद में कंपनी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह वास्तविक नुकसान नहीं था, बल्कि म्यूचुअल फंड के नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) डेटा में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण केवल डिस्प्ले संबंधी समस्या थी।