ईयू एफटीए से भारत और जर्मनी के उद्योगों के बीच सहयोग होगा मजबूत : पीयूष गोयल

IANS | October 22, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भारतीय और जर्मन उद्योगों के बीच सहयोग मजबूत करने के लिए जर्मनी की संघीय आर्थिक मामलों एवं ऊर्जा मंत्री कैथरीना राइखे के साथ बैठक की।

अदाणी टोटल गैस की आय दूसरी तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़ी, मुनाफा 167 करोड़ रुपए रहा

IANS | October 22, 2026 6:18 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 167 करोड़ रुपए हो गया है।

भारत और पोलैंड ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य, निवेश और तकनीक सहयोग पर जोर

IANS | October 22, 2026 5:15 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को 2030 तक भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया। दोनों नेताओं की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।

रीट और इनविट बन सकते हैं भारत के अगले बड़े निवेश इंजन: सेबी की कार्यकारी निदेशक

IANS | October 22, 2026 4:52 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) देश में रीट यानी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (आरईआईटी) और इनविट यानी इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आईएनवीआईटी) के दायरे को और व्यापक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सेबी की कार्यकारी निदेशक मनिंदर चीमा ने गुरुवार को कहा कि ये दोनों निवेश साधन भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था में कहीं अधिक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और खुदरा निवेशकों को नियमित आय देने वाले महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभर सकते हैं।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा दूसरी तिमाही में दोगुना हुआ, आय 51 प्रतिशत बढ़ी

IANS | October 22, 2026 4:39 PM

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 145 प्रतिशत बढ़कर 1,364 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 51 प्रतिशत बढ़त के साथ 10,239 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

भारत-स्वीडन साझेदारी में रक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन बन सकते हैं नए ग्रोथ इंजन: एसआईबीसी के सीईओ

IANS | October 22, 2026 3:50 PM

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल (एसआईबीसी) के महासचिव और सीईओ रॉबिन सुखिया ने गुरुवार को कहा कि भारत और स्वीडन के बीच रक्षा विनिर्माण, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और आने वाले वर्षों में यह साझेदारी नए स्तर पर पहुंच सकती है।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

IANS | October 22, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें दोनों देशों ने रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 में उनकी पोलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था और पिछले दो वर्षों में इस साझेदारी को नई गति मिली है।

पीएम-दक्ष योजना में 1.87 लाख से अधिक एससी, ओबीसी और गरीब लोगों को मिला कौशल प्रशिक्षण

IANS | October 22, 2026 3:23 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही (पीएम-दक्ष) योजना के तहत वित्त वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), विमुक्त जनजातियों और सफाई कर्मचारियों, जिनमें कचरा बीनने वाले भी शामिल हैं, के 1.87 लाख से अधिक उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 96,162 उम्मीदवारों को नौकरियों के लिए प्लेसमेंट ऑफर दिए गए। यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।

इस त्योहारी सीजन में फोनपे पर लें किफायती 'फायर क्रैकर इंश्योरेंस'

IANS | October 22, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फोनपे ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर फायर क्रैकर इंश्योरेंस की वापसी की घोषणा की। लगातार तीसरे साल उपलब्ध इस बीमा के तहत दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए 11 रुपए से शुरू होने वाले किफायती प्रीमियम पर 25,000 रुपए तक का चिकित्सा कवरेज दिया जाता है।

2030 तक भारत-स्वीडन व्यापार और निवेश दोगुना करने का लक्ष्य, एआई और नई तकनीक होंगे साझेदारी के प्रमुख आधार: राजदूत

IANS | October 22, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और स्वीडन ने अपनी नई रणनीतिक साझेदारी के तहत वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। भारत के स्वीडन में राजदूत अनुराग भूषण ने गुरुवार को कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नवाचार दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।