वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, हफ्ते भर में गोल्ड करीब 3.3 प्रतिशत तो सिल्वर 7.8 प्रतिशत फिसली

IANS | October 24, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोना और चांदी इस सप्ताह भारी दबाव में रहे और दोनों कीमती धातुओं ने तेज गिरावट दर्ज की। सोने की कीमतों में इस सप्ताह करीब 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जो जून के बाद इसका सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं चांदी भी लगातार बिकवाली के दबाव में रही और इसकी कीमतों में इस सप्ताह 7.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, जो नवंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं।

एआई सुरक्षा को लेकर ओपनएआई का बड़ा फैसला, उन्नत एआई मॉडल अब बिना इंटरनेट एक्सेस के होंगे प्रशिक्षित

IANS | October 24, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने अपने सबसे उन्नत एआई मॉडल्स को लाइव इंटरनेट एक्सेस के बिना प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि एआई एलाइनमेंट रिसर्च, निगरानी प्रणालियों और इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा से जुड़ी मौजूदा सीमाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

IANS | October 24, 2026 11:09 AM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। सेबी यानी पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड (एएसटीपीएल) और इसके संस्थापक अवधूत साठे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेशकों और प्रतिभागियों से जुटाए गए 546.17 करोड़ रुपए लौटाने का आदेश दिया है। सेबी ने पाया कि कंपनी और उसके संस्थापक बिना आवश्यक पंजीकरण के निवेश सलाहकार और रिसर्च एनालिस्ट से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

IANS | October 24, 2026 10:50 AM

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहा। अवकाश के कारण छोटा रहा कारोबारी सप्ताह भी निवेशकों के लिए राहत नहीं ला सका और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों में लगातार चौथे सत्र गिरावट दर्ज की गई। वहीं पूरे सप्ताह में निफ्टी 50 में लगभग 2.4 प्रतिशत और सेंसेक्स में करीब 2.2 प्रतिशत की गिरावट रही।

आरबीआई का लक्ष्य रुपए में स्थिरता लाना, किसी एक स्तर की रक्षा करने पर फोकस नहीं: संजय मल्होत्रा

IANS | October 23, 2026 8:01 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक डॉलर के मुकाबले रुपए के किसी एक स्तर की रक्षा करने पर फोकस नहीं कर रहा है, बल्कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य विदेशी मुद्रा बाजार को स्थिरता लाना है।

विश्व विकास सूचना दिवस की ऐसे हुई थी शुरुआत, 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने दिया था प्रस्ताव

IANS | October 23, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व विकास सूचना दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह सूचना और संचार तकनीक (आईसीटी), इंटरनेट और मीडिया के माध्यम से विकास संबंधी जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर देता है।

भारत-ईयू एफटीए से जर्मनी को निर्यात 2030 तक 50 अरब डॉलर के पार जा सकता है: रिपोर्ट

IANS | October 23, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) जर्मनी के साथ आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई दे सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का जर्मनी को वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 2030 तक 50 अरब डॉलर के स्तर को पार कर सकता है।

निफ्टी अगले पांच वर्षों में सालाना करीब 19 प्रतिशत का दे सकता है रिटर्न : रिपोर्ट

IANS | October 23, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय इक्विटी बाजार अगले पांच वर्षों में सालाना आधार पर करीब 19 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। इस दौरान निफ्टी 42,800 के स्तर तक जा सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

2047 तक करीब 450 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारतीय फार्मा उद्योग का आकार, गुजरात निभाएगा बड़ी भूमिका: विशेषज्ञ

IANS | October 23, 2026 4:46 PM

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। फार्मा सेक्टर के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को कहा कि भारत के फार्मास्युटिकल उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उद्योग, सरकार, नियामकों और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत तालमेल की जरूरत है। उन्होंने फार्मा हब के रूप में गुजरात की भूमिका, रिसर्च को बढ़ावा देने, बायोफार्मास्युटिकल्स और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग, घरेलू एपीआई उत्पादन को मजबूत करने, तथा वैश्विक दवा आपूर्ति शृंखलाओं (सप्लाई चेन) की सुरक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

IANS | October 23, 2026 4:02 PM

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (पीएटी) सालाना आधार पर 141.5 प्रतिशत बढ़कर 7,019.32 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 2,906.46 करोड़ रुपए था।