वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने और चांदी ने छुए नए रिकॉर्ड स्तर, सिल्वर में 4 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इसकी वजह अमेरिका में बढ़ता राजनीतिक तनाव और ईरान में तेज होते विरोध प्रदर्शन रहे, जिससे दुनिया भर के बाजारों में चिंता बढ़ गई।