अदाणी इलेक्ट्रिसिटी को फिर मिली ए+ नेशनल रैंकिंग, विद्युत आपूर्ति में बनी देश की अग्रणी कंपनी

IANS | January 24, 2026 3:56 PM

अहमदाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने एक बार फिर विद्युत वितरण कंपनियों की नेशनल रैंकिंग में ए+ रैंकिंग हासिल की है। यह रैंकिंग पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन द्वारा जारी की गई '14वीं वार्षिक रेटिंग और रैंकिंग' रिपोर्ट में दी गई है।

आरबीआई ने यूपीआई को पब्लिक गुड बनाकर आम आदमी का भरोसा जीता: नारायण मूर्ति

IANS | January 24, 2026 3:46 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक उत्प्रेरक, उदार, दूरदर्शी और सदैव सक्षम बनाने वाली संस्था रहा है। आरबीआई ने यूपीआई को एक सार्वजनिक उपयोग की सुविधा (पब्लिक गुड) के रूप में विकसित किया है, जिससे यह आम लोगों के लिए सस्ता, सुलभ और भरोसेमंद बन सका है।

पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत 38 क्षेत्रों में 27 लाख से ज्यादा युवाओं को दिया गया कौशल प्रशिक्षण: केंद्र

IANS | January 24, 2026 3:07 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 4.0 के तहत अब तक 27.08 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है (7 दिसंबर 2025 तक)। यह प्रशिक्षण 38 अलग-अलग सेक्टरों में दिया गया है और इसमें 36 राज्य और 732 जिले शामिल हैं।

अमेरिका-ग्रीनलैंड विवाद से निवेशक सतर्क, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | January 24, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की प्रस्तावित योजना के कारण निवेशकों की चिंता अभी बनी रह सकती है। इस मुद्दे से जुड़े कारणों की वजह से निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

व्यापार तनाव से लेकर शांति स्थापना तक, डब्ल्यूईएफ 2026 में दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | January 24, 2026 2:40 PM

दावोस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इस सप्ताह 19 से 23 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2026 की 56वीं वार्षिक बैठक में दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें नीति बनाने वालों और बड़े फैसले लेने वाले नेताओं ने एक साथ बैठकर ऐसे मुद्दों पर बातचीत की, जिनसे दुनिया के भविष्य की दिशा तय होती है।

2026 की शुरुआत से अब तक बाजार 4 फीसदी नीचे, एफपीआई ने 36,500 करोड़ रुपए निकाले

IANS | January 24, 2026 2:17 PM

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह मुनाफावसूली, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका की टैरिफ नीति को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंताएं रहीं।

ईयू के साथ एफटीए से भारतीय निर्यातकों के लिए खुलेंगे 11 अरब डॉलर तक के व्यापारिक अवसर : रिपोर्ट

IANS | January 23, 2026 6:34 PM

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय यूनियन (ईयू) के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से भारतीय निर्यातकों के लिए 10-11 अरब डॉलर के अतिरिक्त निर्यात के अवसर खुलेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई।

उच्च राजस्व से आरबीआई की पीआईडीएफ योजना खत्म होने के असर की भरपाई होगी: पेटीएम

IANS | January 23, 2026 5:54 PM

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पेटीएम ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों को जानकारी दी कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (पीआईडीएफ) योजना के समाप्त होने से होने वाले किसी भी प्रभाव की भरपाई समय के साथ राजस्व में बढ़ोतरी और अधिक लक्षित बिक्री प्रयासों के जरिए की जा सकेगी।

रियलमी दैनिक स्मार्टफोन उपयोग के लिए पावर को नए सिरे से कर रहा परिभाषित

IANS | January 23, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्मार्टफोन बाजार में, बैटरी परफॉर्मेंस अब एक मुख्य विशेषता से हटकर दैनिक आवश्यकता बन गई है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी की ऊर्जा बिक्री वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीने में 37 प्रतिशत बढ़ी

IANS | January 23, 2026 4:27 PM

अहमदाबाद, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीनों में कंपनी की ऊर्जा बिक्री में सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसे क्षमता विस्तार और मजबूत परिचालन प्रदर्शन का सपोर्ट मिला है।