जापान दौरे पर पीयूष गोयल ने दिग्गज निवेशकों से भारत में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की

IANS | August 26, 2026 11:37 AM

टोक्यो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने जापान के शीर्ष कारोबारी और वित्तीय लीडर्स के साथ हुई चर्चाओं के दौरान व्यापार, मोबिलिटी, औद्योगिक, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में भारत में निवेश बढ़ाने और मौजूद कारोबारी अवसरों के बारे में बताया।

हाई-टेक कंपनियों के लिए बीआईएस प्रमाणन नियमों में ढील देगा भारत, सेमीकंडक्टर और एआई निवेश को मिलेगा बढ़ावा: पीयूष गोयल

IANS | August 25, 2026 8:31 PM

टोक्यो/नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की इच्छुक सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य उच्च-प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणन संबंधी नियमों को सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य निवेशकों की नियामकीय चुनौतियों को कम करना और भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है।

पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा के साथ जोड़ना होगा तभी इसका लाभ व्यापक स्तर तक पहुंचेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | August 25, 2026 8:20 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान प्रणाली को आधुनिक विज्ञान, चिकित्सा और उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि इसका लाभ समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंच सके और इसकी उपयोगिता को नए आयाम मिल सकें।

बहुत जल्द एके-203 राइफलों की खेप भारतीय सेना को की जाएगी सुपुर्द, बढ़ेगी सेना की ताकत: मेजर जनरल सुधीश कुमार शर्मा

IANS | August 25, 2026 8:15 PM

अमेठी, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना के लिए स्वदेशी एके-203 राइफल अब बॉर्डर पर गरजने के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री में तैयार की जा रही इस आधुनिक राइफल को 'शेर' नाम दिया गया है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा, 74 किलोमीटर क्षेत्र में पियर तैयार: अश्विनी वैष्णव

IANS | August 25, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब तेजी से आकार ले रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की एक झलक साझा करते हुए बताया कि देश की महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर तेज गति से कार्य जारी है।

खेल उपकरण निर्माण में भारत को वैश्विक शक्ति बनाने की तैयारी, एमएसएमई क्षेत्र की बाधाएं दूर करना प्राथमिकता: नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार

IANS | August 25, 2026 6:45 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार खेल उपकरण और खेल सामग्री निर्माण क्षेत्र को देश की आर्थिक वृद्धि और विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में देख रही है। नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार संजीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक दशक से केंद्र सरकार खेल उपकरण विनिर्माण को रणनीतिक क्षेत्र के रूप में बढ़ावा दे रही है और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

ई-श्रम पोर्टल ने पूरे किए पांच साल, 31.89 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों का हुआ पंजीकरण: सरकार

IANS | August 25, 2026 6:05 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया ई-श्रम पोर्टल 26 अगस्त 2026 को अपने 5 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, पोर्टल पर अब तक 31.89 करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि लगभग 11.5 लाख प्लेटफॉर्म श्रमिक भी इस प्रणाली से जुड़ चुके हैं।

वैश्विक रक्षा बाजार में भारत के लिए अपार संभावनाएं, एमएसएमई के जरिए मजबूत हो रही स्वदेशी रक्षा आपूर्ति शृंखला: एसोचैम

IANS | August 25, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। एसोचैम की राष्ट्रीय रक्षा और एयरोस्पेस परिषद (नेशनल काउंसिल ऑन डिफेंस एंड एयरोस्पेस) के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक रक्षा बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका इस बात पर निर्भर करेगी कि देश उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए कितना दृढ़ संकल्प दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत के पास रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय संभावनाएं हैं, लेकिन इन अवसरों को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने के लिए उद्योग, सरकार और अन्य हितधारकों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर नैसकॉम की नजर, सभी प्रमुख पक्षों के साथ कर रहा संवाद

IANS | August 25, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के शीर्ष संगठन नैसकॉम ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में एच-1बी वीजा शुल्क में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी को इस कार्यक्रम के मूल उद्देश्य के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यह कार्यक्रम उन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से कुशल पेशेवरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था, जहां अमेरिका में कौशल की कमी होती है।

हर 2 में से 1 कर्मचारी नई नौकरी की तलाश में, कार्यबल में जेन-जी की हिस्सेदारी दोगुनी हुई : रिपोर्ट

IANS | August 25, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रोफेशनल सर्विसेज क्षेत्र में जेन जी की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है, लेकिन कर्मचारियों को बनाए रखने का संकट बढ़ रहा है और हर दो में से एक कर्मचारी नई नौकरी की तलाश में है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।