बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, पीएम मोदी बोले- "कनेक्टिविटी के लिए साबित होगी गेम चेंजर"

IANS | November 1, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि बेंगलुरु से शुरू हुई बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दोनों महानगरों के बीच यात्रा को नई रफ्तार देगी और यह कनेक्टिविटी के लिहाज से एक "गेमचेंजर" साबित होगी।

डॉ. मांडविया ने ईपीएफओ की व्हाट्सएप सेवाओं का किया शुभारंभ, छोटे निष्क्रिय खातों का होगा स्वत: निपटारा

IANS | November 1, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अपना 74वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफओ की दो नई सेवाओं की घोषणा की। पहली, सदस्य अब ईपीएफओ की सत्यापित व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से अपने पीएफ बैलेंस, हाल की लेनदेन जानकारी और पासबुक संबंधी विवरण प्राप्त कर सकेंगे। दूसरी, आधार सत्यापित और 1,000 रुपए तक की राशि वाले निष्क्रिय ईपीएफ खातों का स्वत: निपटारा किया जाएगा, जिससे लगभग 1 लाख खाताधारकों को लाभ मिलने और करीब 5 करोड़ रुपए उनके खातों में पहुंचने की उम्मीद है।

दिवाली से पहले बाजार में लौटी रौनक; अगले हफ्ते वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और कॉर्पोरेट नतीजों पर रहेगी निवेशकों की नजर

IANS | November 1, 2026 4:16 PM

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। लगातार दबाव में रहने के बाद भारतीय शेयर बाजार ने दिवाली से पहले मजबूत वापसी दर्ज की है। इस सप्ताह (26-30 अक्टूबर के कारोबारी सत्र में) सेंसेक्स 1,335.70 अंक या 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,459.53 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 453.10 अंक या 2.00 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ। इस दौरान फार्मा, आईटी और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी लौटने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार सकारात्मक रुख के साथ सप्ताह का समापन करने में सफल रहा।

वैश्विक डायमंड वैल्यू चेन में भारत-बेल्जियम साझेदारी अहम, व्यापार विस्तार पर जोर: राजेश अग्रवाल

IANS | November 1, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने रविवार को कहा कि वैश्विक हीरा (डायमंड) मूल्य शृंखला में भारत और बेल्जियम की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में दशकों से मजबूत व्यावसायिक संबंध बने हुए हैं। उन्होंने यह बात ब्रुसेल्स स्थित भारतीय दूतावास में हीरा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक के दौरान कही।

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 23 प्रतिशत उछलकर 2.31 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

IANS | November 1, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। देश की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के बीच अक्टूबर 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार द्वारा रविवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में सकल जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 22.9 प्रतिशत बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2025 में 1.88 लाख करोड़ रुपए था।

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

IANS | November 1, 2026 12:40 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। नवंबर की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी (एलपीजी) और विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इसकी कीमत 2,810 रुपए से बढ़कर 2,820 रुपए हो गई है।

अदाणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले आईआईएससी निदेशक, एआई में अपार संभावनाएं, लेकिन सत्य और भरोसा अहम

IANS | October 31, 2026 8:21 PM

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में नए अवसर पैदा कर रहा है, लेकिन इसका बढ़ता प्रभाव सत्य, भरोसे और मानवीय संबंधों को लेकर सवाल भी खड़े करता है। यह बयान आईआईएससी के निदेशक गोविंदन रंगराजन ने शनिवार को दिया।

ईपीएफओ रविवार को मनाएगा 74वां स्थापना दिवस, कई नई पहलों की होगी शुरुआत

IANS | October 31, 2026 6:48 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) रविवार को अपना 74वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत करेंगे।

सेबी भारतीय बाजार की पहुंच बढ़ाने और निवेशक सुरक्षा को मजबूत करने पर लगातार कर रहा फोकस : तुहिन कांत पांडे

IANS | October 31, 2026 5:15 PM

कोलकाता/नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को कहा कि पूंजी बाजार नियामक भारत के बाजारों की पहुंच बढ़ाने और कुशल एवं लचीला बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसमें पूंजी निर्माण को सुविधाजनक बनाने, कारोबार करने में आसानी को बेहतर बनाने और निवेशकों की सुरक्षा को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सीसीआई ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के 3,050 करोड़ रुपए के अधिग्रहण को दी मंजूरी

IANS | October 31, 2026 3:41 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।