वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भारत लिख रहा निर्णायक अध्याय : पीएम मोदी

IANS | March 20, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भारत एक निर्णायक अध्याय लिख रहा है, जो कि विद्युतीकरण की तरफ रुझान, स्वच्छ ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित है।

मध्य पूर्व संकट के बीच ऑटो सेक्टर अभी सुरक्षित; महिंद्रा, मारुति, टाटा और किआ के प्रोडक्शन पर फिलहाल कोई असर नहीं

IANS | March 20, 2026 2:15 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को आने वाले हफ्तों में सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक इसका सीधा असर फैक्ट्रियों पर नहीं पड़ा है, लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो 4 से 6 हफ्तों में असर दिखना शुरू हो सकता है।

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए आईईए की बड़ी सलाह, वर्क फ्रॉम होम से लेकर आधुनिक कुकिंग तक दिए ये अहम सुझाव

IANS | March 20, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने शुक्रवार को ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए कई जरूरी उपाय सुझाए हैं। इन उपायों में वर्क फ्रॉम होम अपनाना और हवाई यात्रा से बचना जैसे कई अहम कदम शामिल हैं, ताकि ईंधन की मांग को कम किया जा सके।

व्हाट्सएप यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की बना रहा योजना, बढ़ेगी प्राइवेसी

IANS | March 20, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

स्पेस रेडिएशन क्या है और एस्ट्रोनॉट्स इससे कैसे बचते हैं?

IANS | March 20, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अंतरिक्ष यात्रा रोमांचक है, लेकिन वहां कई चुनौतियां भी हैं। इनमें बड़ी चुनौती है स्पेस रेडिएशन यानी अंतरिक्ष विकिरण। पृथ्वी पर चुंबकीय क्षेत्र और वातमंडल हमें अधिकांश हानिकारक कणों से बचाता है। यहां हम रोज थोड़ा-बहुत प्राकृतिक विकिरण के संपर्क में आते हैं लेकिन, अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री अलग तरह और बहुत ज्यादा मात्रा में विकिरण के संपर्क में आते हैं, जो पृथ्वी पर मिलने वाले विकिरण से कहीं ज्यादा खतरनाक होता है।

डीजीसीए ने एयरलाइंस को पश्चिम एशिया के नौ देशों के ऊपर से उड़ान न भरने का दिया निर्देश

IANS | March 20, 2026 11:49 AM

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारत की एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध के कारण प्रभावित नौ देशों के एयरस्पेस का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है।

पीएम मोदी ने वैश्विक निवेशकों से भारत के पावर सेक्टर में निवेश करने का किया आह्वान

IANS | March 19, 2026 6:12 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में 'उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार' करने का आह्वान किया।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इस साल एआई चिप रिसर्च और सुविधाओं पर करेगी 73.3 अरब डॉलर का निवेश

IANS | March 19, 2026 6:00 PM

सोल, 19 मार्च (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को कहा कि वह इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े सेमीकंडक्टर (चिप) के रिसर्च और विकास तथा सुविधाओं पर 110 ट्रिलियन वॉन (करीब 73.3 अरब डॉलर) से ज्यादा निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य इस तेजी से बढ़ते और प्रतिस्पर्धी उद्योग में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखना है।

रेलवे अनधिकृत वेंडिंग सर्विसेज को रोकने के लिए क्यूआर कोड जैसे कदमों का कर रहा इस्तेमाल : अश्विनी वैष्णव

IANS | March 19, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। क्यूआर कोड वाले आईडी कार्ड्स और डिजिटल रूप से ट्रैक किए जाने वाले फूड पैकेट्स जैसे कदमों के जरिए, रेलवे को अनधिकृत वेंडिंग सर्विसेज को रोकने और यात्रियों को वेरिफाइड कैटरिंग सर्विसेज को पहुंचाने में मदद मिली है। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को संसद में दी गई।

एआई के चलते एचएसबीसी में जा सकती हैं 20,000 नौकरियां: रिपोर्ट

IANS | March 19, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। लंदन मुख्यालय वाला निवेश बैंक एचएसबीसी आने वाले वर्षों में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की संख्या घटाने पर विचार कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एचएसबीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉर्जेस एलहेडरी बैंक के कामकाज को ज्यादा आसान और तेज बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ाना चाहते हैं।