2025 की तीसरी तिमाही में भारत में आवासीय मांग मजबूत, बिक्री मूल्य में 14 प्रतिशत का उछाल : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद 2025 की तीसरी तिमाही में भारत में आवासीय मांग मजबूत बनी रही, जिसमें कुल बिक्री मूल्य में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बिक्री मूल्य 2024 की तीसरी तिमाही में 1.33 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर इस वर्ष की पहली तिमाही में 1.52 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह जानकारी गुरुवार को आई रिपोर्ट में दी गई।