एआई के इस दौर में शिक्षा के नाम पर कर्ज में न फंसे युवा : श्रीधर वेम्बू
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जोहो के वैज्ञानिक और सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने सोमवार को उन छात्रों को चेतावनी दी जो बड़े एजुकेशन लोन लेने का विकल्प चुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों इस तरह का फैसला लेने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है क्योंकि एआई के बढ़ते चलन के कारण, विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में नियुक्तियों में गिरावट आई है।