ई-कॉमर्स और कूरियर के जरिए निर्यात को मिलेगा बढ़ावा, एक अप्रैल से लागू होंगे नए सुधार

IANS | March 31, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ई-कॉमर्स निर्यात और कूरियर-आधारित व्यापार को सुव्यवस्थित करने के लिए व्यापक सुधारों को एक अप्रैल से लागू करेगा, जिसमें प्रति कूरियर खेप पर 10 लाख रुपए की मूल्य सीमा को हटाना भी शामिल है।

1 अप्रैल से एफएंडओ पर बढ़ेगा एसटीटी, लंबे समय में सीमित प्रभाव

IANS | March 31, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2025-26 मंगलवार को समाप्त होने वाला है, ऐसे में निवेशक कई नए बदलावों के लिए तैयार हो रहे हैं, जिनमें संशोधित सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) के नियम भी शामिल हैं, जो 1 अप्रैल से लागू होंगे।

इंडिगो ने आईएटीए के महानिदेशक विलियम वॉल्श को नियुक्त किया सीईओ

IANS | March 31, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने मंगलवार को विलियम वॉल्श को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है, हालांकि यह नियुक्ति नियामकीय मंजूरी के अधीन है। इससे पहले इसी महीने पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारत में गोल्ड लोन बना सबसे बड़ा रिटेल क्रेडिट सेगमेंट, 36 प्रतिशत हिस्सेदारी: रिपोर्ट

IANS | March 31, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारत के रिटेल क्रेडिट बाजार में गोल्ड लोन सबसे बड़ा सेगमेंट बनकर उभरा है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, कुल लोन वॉल्यूम (मात्रा) में इसकी हिस्सेदारी 36 प्रतिशत और वैल्यू (मूल्य) के हिसाब से करीब 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके पीछे मुख्य कारण सोने की बढ़ती कीमतें और लोगों का सुरक्षित लोन की ओर बढ़ता रुझान है।

भारत में 2025 में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा उपभोग 31 जीबी से अधिक रहा

IANS | March 31, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारत में डेटा का उपयोग लगातार बढ़ रहा है और 2025 में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा उपभोग बढ़कर 31 जीबी के पार पहुंच गया है। बीते पांच वर्षों में इसमें 18 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से वृद्धि देखी गई है। यह जानकारी मंगलवार को जारी नई रिपोर्ट में दी गई।

गूगल ने भारत में एआई स्टार्टअप्स के लिए लॉन्च किया 2026 का एक्सेलेरेटर प्रोग्राम, आवेदन शुरू

IANS | March 31, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। टेक दिग्गज गूगल ने मंगलवार को भारत में अपने 'स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर' के 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह तीन महीने का इक्विटी-फ्री प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य देश के एआई आधारित स्टार्टअप्स को सहयोग देना है।

ग्रामीण भारत के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ईग्रामस्वराज के जरिए किया गया 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान

IANS | March 31, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि देश की ग्राम पंचायतों ने ईग्रामस्वराज प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक कुल 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया है। साथ ही, एआई-आधारित 'सभासार' मीटिंग टूल अब 23 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हो गया है।

ईरान के लोग हवाई हमलों और जरूरी अपडेट को ट्रैक करने के लिए इस ऐप का कर रहे इस्तेमाल

IANS | March 31, 2026 1:37 PM

तेहरान, 31 मार्च (आईएएनएस)। ईरान में 30 दिनों से ज्यादा समय तक इंटरनेट बंद है। ईरानी लोग हवाई हमलों और जरूरी अपडेट को ट्रैक करने के लिए अलग मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने बताया कि ईरान के लोग टेलीग्राम के जरिए एक-दूसरे के साथ मैसेजिंग या जानकारी साझा कर रहे हैं। इसके अलावा इंडोनेशियाई मीडिया आउटलेट ने बताया है कि ईरान के लोग एयरस्ट्राइक और अन्य जरूरी जानकारी के लिए माहसा अलर्ट ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, 6 राज्यों को जारी किए 1,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

IANS | March 31, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण स्थानीय शासन को मजबूत करने के लिए 6 राज्यों को 15वें वित्त आयोग के तहत 1,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की है।

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

IANS | March 31, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारत में नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल 2026 से देश के डायरेक्ट टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू होने जा रहा है, जो करीब 60 साल पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा, और इसमें नियमों, शब्दावली और टैक्स व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं।