अदाणी ग्रुप को मिली बड़ी उपलब्धि, इंडिया क्लाइमेट वीक 2026 में 'नेट जीरो लीडरशिप' अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

IANS | March 27, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इसे राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया क्लाइमेट वीक 2026' के दौरान 'इंडिया क्लाइमेट सम्मान' में 'नेट जीरो लीडरशिप' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अदाणी समूह ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी साझा की।

बाजार की पाठशाला: मिस-सेलिंग क्या होती है? जिस पर आरबीआई कस रहा शिकंजा, जानें क्या है जुलाई से लागू होने वाला नया नियम

IANS | March 27, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। देश में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में बढ़ती शिकायतों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मिस-सेलिंग पर सख्त कदम उठाने जा रहा है। प्रस्तावित नए नियम जुलाई 2026 से लागू हो सकते हैं, जिनका मकसद ग्राहकों को गलत या भ्रामक जानकारी देकर बेचे जाने वाले वित्तीय उत्पादों पर रोक लगाना है। इसके तहत अगर किसी ग्राहक को लगे कि उसे गुमराह करके कोई प्रोडक्ट बेचा गया है, तो वह इसकी शिकायत कर सकेगा और जांच में शिकायत सही पाई जाने पर बैंक को पूरा पैसा लौटाना होगा।

महंगे सोने से बदला ट्रेंड: ज्वेलरी से हटकर निवेश की ओर बढ़ रहा भारतीय बाजार

IANS | March 27, 2026 6:26 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। देश का गोल्ड मार्केट अब धीरे-धीरे निवेश की ओर शिफ्ट हो रहा है, क्योंकि बढ़ती कीमतों के कारण ज्वेलरी की मांग पर असर पड़ रहा है। आईसीआरए और एसोचैम की संयुक्त रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई है।

कोल इंडिया का बड़ा निवेश; 3,300 करोड़ रुपए के निवेश से लगाएगी 8 नई कोकिंग कोल वाशरी

IANS | March 27, 2026 5:46 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। कोल इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह करीब 3,300 करोड़ रुपए का निवेश करके 8 नई कोकिंग कोल वॉशरियां स्थापित करेगी। यह कदम कोयले की गुणवत्ता सुधारने और स्टील उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले कोकिंग कोल के आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति का हिस्सा है।

दिग्गज ब्रोकरेज जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक को पोर्टफोलियो से हटाया, शेयरों में 3 प्रतिशत तक की गिरावट

IANS | March 27, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है और अपने कई अहम पोर्टफोलियो में भारत का एक्सपोजर भी कम कर दिया है। यह फैसला बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद लिया गया है।

केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाई

IANS | March 27, 2026 9:56 AM

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। इसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम होकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर शून्य हो गई है। इसका उद्देश्य अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में आए उछाल के प्रभाव को सीमित करना है।

लोगों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की नई पहल, अश्विनी वैष्णव ने रेलवे ट्रैक के पास सबवे बनाने के दिए निर्देश

IANS | March 26, 2026 7:56 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलवे ट्रैक के पास, खासकर जहां लोग रहते हैं, वहां सबवे बनाने के लिए देश भर में एक योजना तैयार की जाए, जिसका उद्देश्य हादसों को कम करना और लोगों को सुरक्षित तरीके से रेलवे लाइन पार करने का विकल्प देना है।

भारत क्रिटिकल मिनरल्स की खोज, स्टार्टअप-आधारित माइनिंग को बढ़ावा देगा; आयात पर निर्भरता कम करने पर जोर: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | March 26, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) की खोज को तेज करने, माइनिंग सेक्टर में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और मजबूत घरेलू सप्लाई चेन बनाने पर जोर दे रही है, ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके। यह बात केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कही।

2 अप्रैल को लॉन्च होगा रियलमी 16 5जी; डुअल 50एमपी कैमरा, 7000एमएएच बैटरी जैसे बेहतरीन फीचर्स से लैस

IANS | March 26, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। स्मार्टफोन फोटोग्राफी लगातार बेहतर होती जा रही है और अब यूजर्स खासकर मिड-रेंज सेगमेंट में भी प्रीमियम डिजाइन, बेहतर कैमरा और आसान उपयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

IANS | March 26, 2026 2:19 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं।