नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। स्मार्टफोन फोटोग्राफी लगातार बेहतर होती जा रही है और अब यूजर्स खासकर मिड-रेंज सेगमेंट में भी प्रीमियम डिजाइन, बेहतर कैमरा और आसान उपयोग की उम्मीद कर रहे हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए रियलमी 16 5जी भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन रियलमी की नंबर सीरीज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए फीचर्स के साथ आएगा और ज्यादा लोगों तक एडवांस टेक्नोलॉजी पहुंचाने का लक्ष्य रखता है।
इस स्मार्टफोन में खास तौर पर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी पर जोर दिया गया है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन कैमरा फोन बनने का दावा करता है। इसमें हार्डवेयर और एआई तकनीक का अच्छा संयोजन दिया गया है।
फोन में डुअल 50एमपी कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50एमपी का फ्रंट कैमरा और सोनी आईएमएक्स 852 सेंसर वाला 50एमपी रियर कैमरा शामिल है। यह सेटअप सेल्फी, ग्रुप फोटो और रोजमर्रा की फोटोग्राफी में बेहतर क्वालिटी देने का वादा करता है।
इसकी सबसे खास बात है सेगमेंट-फर्स्ट रियर सेल्फी मिरर, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से भी शानदार और साफ सेल्फी ले सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 'से हाय' जेस्चर फीचर और रिंग फ्लैश दिया गया है, जिससे बिना हाथ लगाए फोटो लेना आसान हो जाता है और हर तरह की रोशनी में बेहतर फोटो मिलती है।
फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें लूमाकलर इमेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्किन टोन को नेचुरल दिखाती है और फोटो में लाइट और शैडो को बैलेंस करती है।
वहीं, एआई एल्गोरिदम, रॉ एचडीआर प्रोसेसिंग और फेस एन्हांसमेंट के जरिए फोटो को ज्यादा रियल और आकर्षक बनाने का दावा करता है।
इसके अलावा, इस फोन में वाइब मास्टर मोड भी दिया गया है, जिसमें लाइवली, फेस्टिवल और सेरेमनी जैसे प्रीसेट मिलते हैं, जिससे यूजर्स अपनी फोटो का मूड और स्टाइल आसानी से बदल सकते हैं।
एआई एडिटिंग फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। एआई एडिट जीनियस के जरिए यूजर्स फोटो में हेयरस्टाइल, कपड़े और बैकग्राउंड बदल सकते हैं, जबकि एआई इंस्टेंट क्लिप फोटो और वीडियो को जल्दी से सोशल मीडिया के लिए तैयार कर देता है।
डिजाइन की बात करें तो यह फोन काफी स्लिम और हल्का होगा, जिसमें एयर-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 7000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने वाली परफॉर्मेंस देगी।
ये सभी खूबियां मिलकर रियलमी 16 5जी को एक ऐसा स्मार्टफोन बनाने जा रही हैं, जो मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स, दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश करेगा।
--आईएएनएस
डीबीपी