अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
वाराणसी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं का कल्याण सरकार की "सर्वोच्च प्राथमिकता" है। साथ ही कहा कि देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।