बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित, रक्षा शेयरों में उछाल
मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। बाजार विश्लेषकों ने शनिवार को कहा कि इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखा गया, जो अंत में आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती आशावाद अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति की वजह से देखा गया, जो कि आखिर में इजरायल द्वारा ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले करने के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से प्रभावित हुआ।