जगुआर लैंड रोवर ने साइबर सिक्योरिटी ब्रीच के कारण उत्पादन रोक को 24 सितंबर तक बढ़ाया
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। टाटा के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को कहा कि उसने इस महीने की शुरुआत में एक साइबर सिक्योरिटी ब्रीच की घटना के बाद उत्पादन रोकने के अपने फैसले को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है।