आईपीओ से पहले एनएसई में रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़कर 1.46 लाख हुई

IANS | July 24, 2025 12:03 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। आईपीओ से पहले अनलिस्टेड मार्केट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयरों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है, जिससे कंपनी में रिटेल निवेशकों की संख्या बढ़कर 1.46 लाख हो गई है, जो कि किसी अन्य अनलिस्टेड कंपनी की अपेक्षा काफी अधिक है।

इंडियाएआई मिशन में जीपीयू की संख्या बढ़कर 34,381 हुई, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 24, 2025 11:07 AM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियाएआई मिशन में अब तक 14 सूचीबद्ध सर्विस प्रोवाइडर्स से 34,381 जीपीयू प्राप्त हो चुके हैं। इससे देश को वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में लीडर बनने में मदद मिलेगी। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।

दूरसंचार पीएलआई ने आकर्षित किया 4,305 करोड़ रुपए का निवेश : केंद्रीय मंत्री

IANS | July 24, 2025 10:18 AM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस) दूरसंचार क्षेत्र में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) की लाभार्थी कंपनियों ने सामूहिक रूप से 4,305 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिससे 85,391 करोड़ रुपए की बिक्री हुई है, जिसमें 16,414 करोड़ रुपए का निर्यात (31 मई, 2025 तक) शामिल है।

'वोक एआई' पर ट्रंप ने लगाई पाबंदी, एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी

IANS | July 24, 2025 9:01 AM

वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों में वोक (डब्ल्यूओकेई) एआई के उपयोग पर रोक लगाने का एक कड़ा एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर दिया है। अपने आदेश में ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ऐसे एआई से फैक्ट्स प्रभावित होते हैं।

'भारत' मोबाइल फोन असेंबलर से ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब की ओर बढ़ रहा

IANS | July 23, 2025 5:05 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस) । भारतीय मोबाइल निर्यात घरेलू मांग को पीछे छोड़ते हुए उत्पादन का प्रमुख चालक बन गया है। बुधवार को जारी एक स्टडी के अनुसार, देश 2014-15 में आयात पर निर्भर मोबाइल बाजार से 2024-25 में ग्लोबल प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट हब बन गया है।

एप्पल ने 2025 की पहली छमाही में भारत में आईफोन शिपमेंट में 36 प्रतिशत की वृद्धि की दर्ज : इंडस्ट्री डेटा

IANS | July 23, 2025 4:14 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस) । टेक कंपनी एप्पल ने 2025 की पहली छमाहीके दौरान भारत में आईफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। यह जानकारी बुधवार को आए इंडस्ट्री डेटा में दी गई।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का गुजरात सेक्शन दिसंबर 2027 तक होगा पूरा : अश्विनी वैष्णव

IANS | July 23, 2025 3:31 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि वापी और साबरमती के बीच मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) प्रोजेक्ट का गुजरात सेक्शन दिसंबर 2027 तक और पूरा 508 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट दिसंबर 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।

भारतीय निवेशकों ने हाइब्रिड म्यूचुअल फंड योजनाओं को दी प्राथमिकता, जून में शुद्ध निवेश बढ़कर 23,223 करोड़ रुपए हुआ

IANS | July 23, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जून इक्विटी, हाइब्रिड और एसआईपी सेगमेंट में रिकॉर्ड उच्च निवेश और सक्रिय निवेशक भागीदारी के साथ, भारतीय म्यूचुअल फंड क्षेत्र के लिए एक सफल महीना रहा। यह जानकारी बुधवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।

ईडी ने 1,654 करोड़ रुपए के कथित एफडीआई उल्लंघन के लिए मिंत्रा के खिलाफ फेमा का केस दर्ज किया

IANS | July 23, 2025 2:56 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने मिंत्रा डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड, उसकी संबंधित कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत कथित उल्लंघनों के लिए एक शिकायत दर्ज की है।

उडुपी रामचंद्र राव और यशपाल : भारत के दो महान वैज्ञानिकों ने एक ही दिन कहा था दुनिया को अलविदा

IANS | July 23, 2025 2:25 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत आज अंतरिक्ष विज्ञान में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और इसके पीछे है भारतीय वैज्ञानिकों की अथक मेहनत, लगन और दूरदर्शिता। इनके प्रयासों ने न केवल अंतरिक्ष में भारत के तिरंगे का मान बढ़ाया, बल्कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाई। आज हम उन दो महान वैज्ञानिकों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 24 जुलाई, 2017 को इस दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन अपने अमूल्य योगदान से भारत को हमेशा के लिए प्रेरित किया।