भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

IANS | July 2, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अधिकांश प्रमुख मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और दोनों देश ऐसे समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे भारत को अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर व्यापारिक लाभ मिल सके।

जापानी कंपनियां भारत में कर सकती हैं करीब 12.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान

IANS | July 2, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची का तीन-दिवसीय भारत दौरा शुरू हो चुका है। इस दौरान जापानी कंपनियां देश में करीब 12.5 अरब डॉलर (2 ट्रिलियन येन) का ऐलान कर सकती हैं।

सरकार ने नोटिफाई की नई ईपीएफ स्कीम 2026, आंशिक निकासी के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

IANS | July 2, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड-ईपीएफ) योजना, 2026 को अधिसूचित (नोटिफाई) कर दिया है, जिसके तहत 29 जून से आंशिक निकासी से जुड़े नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं।

ईवी की हिस्सेदारी 2030 तक 20 प्रतिशत पहुंचने से एक लाख करोड़ रुपए कम हो सकता है आयात बिल: एसबीआई रिसर्च

IANS | July 2, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के चलते भारतीयों का इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की तरफ रुझान बढ़ा है और 2030 तक ईवी की बाजार हिस्सेदारी 20 प्रतिशत पहुंचने से आयात बिल में एक लाख करोड़ रुपए की कमी आ सकती है। यह जानकारी एसबीआई रिसर्च की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

'यूजरनेम' फीचर को व्हाट्सएप ने बताया वैकल्पिक, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं होगा पाएगा सर्च

IANS | July 2, 2026 10:55 AM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाट्सएप ने अपने नए 'यूजरनेम' फीचर को लेकर एफएक्यू (लगातार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब) जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि 'यूजरनेम' फीचर अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है।

एसबीआई ने 71वें बैंक दिवस पर लॉन्च किए योनो के नए एआई फीचर्स, ग्राहकों को मिलेंगी कई नई डिजिटल सुविधाएं

IANS | July 1, 2026 8:51 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बुधवार को अपने 71वें बैंक दिवस के अवसर पर ग्राहकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कई नई डिजिटल सुविधाएं लॉन्च करने की घोषणा की है। बैंक ने अपने योनो प्लेटफॉर्म को नए ग्राहक अनुभव, एआई-आधारित क्षमताओं और कई उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर्स के साथ और अधिक उन्नत बनाया है।

गगन से मजबूत होगा भारत का सैटेलाइट नेविगेशन इकोसिस्टम, हवाई यात्रा होगी और सुरक्षित: सरकार

IANS | July 1, 2026 8:25 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की स्वदेशी सैटेलाइट आधारित नेविगेशन प्रणाली गगन (जीपीएस एडेड जीईओ ऑगमेंटेड नेविगेशन) अब वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद नेविगेशन प्रणाली के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। सरकार ने बुधवार को कहा कि यह प्रणाली देश के सैटेलाइट नेविगेशन इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी तथा सुरक्षित हवाई यात्रा, बेहतर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट और देश भर में सैटेलाइट-आधारित नेविगेशन सेवाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग-तरोकी सेक्शन में 226 करोड़ रुपए की सिग्नलिंग परियोजना को दी मंजूरी

IANS | July 1, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने बुधवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के रायपुर डिवीजन के दुर्ग-तरोकी सेक्शन पर सिग्नलिंग बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए 226 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना रेलवे परिचालन को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार तेज, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में पैसेंजर ईवी रजिस्ट्रेशन 90 प्रतिशत बढ़ा

IANS | July 1, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों (ईवी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) लगभग 90 प्रतिशत बढ़कर 82,737 यूनिट्स पर पहुंच गया। यह जानकारी वाहन पोर्टल के रजिस्ट्रेशन आंकड़ों से सामने आई है।

एनपीसीआई और एचएसबीसी इंडिया के बीच बड़ी साझेदारी, अब विदेश में यूपीआई भुगतान होगा और आसान; मिलेगा रियल-टाइम फॉरेक्स रेट

IANS | July 1, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय डिजिटल भुगतान को और अधिक आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बुधवार को एचएसबीसी इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत अब सीमा-पार (क्रॉस-बॉर्डर) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजैक्शन के लिए रियल-टाइम विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) सेटलमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।