केंद्र ने धोलेरा में भारत का पहला चिप निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए एसईजेड को दी मंजूरी

IANS | April 16, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुजरात के धोलेरा में टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (आईटी/आईटीईएस सहित) के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

पीआईबी फैक्ट चेक ने वित्त मंत्री सीतारमण के फर्जी वायरल वीडियो का किया खंडन, सतर्क रहने की दी सलाह

IANS | April 16, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार की फैक्ट चेक ब्रांच पीआईबी फैक्ट चेक ने गुरुवार को एक वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक हाई-रिटर्न निवेश योजना का समर्थन करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया था। एजेंसी ने लोगों को ऐसी भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

चौथी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 1.9 प्रतिशत घटा, कंपनी ने 15,000 करोड़ रुपए के बायबैक का किया ऐलान

IANS | April 16, 2026 6:01 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 1.89 प्रतिशत घटकर 3,501.8 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में 3,569.6 करोड़ रुपए था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान ने अकासा प्लेन को मारी टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित; दोनों विमानों को मामूली नुकसान

IANS | April 16, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की अकासा एयर के खड़े विमान से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों विमानों को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई।

भारतीय रेलवे लगातार सुधार और तकनीक के जरिए नए मानक स्थापित कर रहा है: पीएम मोदी

IANS | April 16, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेलवे में बड़ा बदलाव आया है, और यह लगातार सुधार और तकनीक के जरिए नए मानक स्थापित कर रहा है।

सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ की टाटा ग्रुप के अधिकारियों से मुलाकात होने की संभावना

IANS | April 16, 2026 2:56 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ गो चून फोंग गुरुवार को मुंबई के बॉम्बे हाउस में टाटा ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें एयर इंडिया के सामने आ रही वित्तीय और ऑपरेशनल चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

कमजोर चौथी तिमाही के नतीजों के चलते तेजस नेटवर्क के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत की आई गिरावट

IANS | April 16, 2026 2:30 PM

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा ग्रुप समर्थित तेजस नेटवर्क के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 6 प्रतिशत तक गिर गए, क्योंकि कंपनी के वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही के कमजोर नतीजों ने निवेशकों और ट्रेडर्स को निराश किया।

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

IANS | April 16, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि कंपनी की पुणे में मौजूद बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (बीपीएम) इकाई में उत्पीड़न हो रहा है।

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

IANS | April 16, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को शामिल किया है।

आसमान में क्यों कड़कती है बिजली, जानें क्या है 'रिटर्न स्ट्रोक'

IANS | April 16, 2026 12:15 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। गरज-चमक के साथ बारिश का मौसम आते ही आसमान में बिजली कड़कने का डर लगने लगता है। चमकती रोशनी और तेज गड़गड़ाहट देखकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि वास्तव में बिजली क्यों चमकती है।