धर्माचार्य बोले, स्वामी प्रसाद हैं नादान, पुराणों का शब्द है 'हिंदू'

विवेक त्रिपाठी | September 21, 2023 11:37 AM

लखनऊ, 21 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सियासत में इन दिनों सनातन और हिंदू धर्म पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की टिप्पणियां आई हैं। रामचरित मानस से शुरुआत होकर सनातन पर पहुंचने के बाद अब जाकर हिंदू धर्म में हिंदू शब्द तक पहुंच गई है।

सितंबर महीने में गुरु-शिष्य के रिश्ते की मिसाल बनती है गोरक्षपीठ

IANS | September 20, 2023 1:33 PM

गोरखपुर, 20 सितंबर (आईएएनएस)। यूपी के गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के लिए सितंबर का महीना खास होता है। इस माह पीठ में साप्ताहिक पुण्यतिथि समारोह आयोजित होता है। ऋषि और सनातन परंपरा में गुरु-शिष्य के जिस रिश्ते का जिक्र किया जाता है, उसकी जीवंत मिसाल दिखती है।

गणेशोत्सव की शानदार शुरुआत, ढोल-ताशों, डांस और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ जश्न शुरू

IANS | September 19, 2023 4:19 PM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। करीब तीन साल बाद गणेशोत्सव उत्सव-2023 रंगीन भव्यता के साथ शुरू हुआ। मुंबई और शेष महाराष्ट्र में भगवान गणेश की हजारों मूर्तियां घरों, आवास परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जा रही हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरित मानस को बताया 'पोटैशियम साइनाइड', जदयू और भाजपा ने तरेरी आंख

IANS | September 15, 2023 1:54 PM

पटना, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस पर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रामचरित मानस में उल्लेख किए गए कुछ कंटेंट पोटैशियम साइनाइड के बराबर है।

बिहार : पितृपक्ष में नहीं बंद होंगे स्कूल, अब तक 61,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों के रहने की व्यव्स्था

IANS | September 12, 2023 1:42 PM

गया, 12 सितंबर (आईएएनएस)। मोक्षस्थली गया में पितृपक्ष के दौरान लाखों तीर्थयात्री अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान करने पहुंचते हैं। आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है।

बनारस के बजड़े के सामने फीके पड़ जायेंगे क्रूज

IANS | September 12, 2023 12:13 PM

वाराणसी, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में पर्यटन ऊंचाईयां हासिल कर रहा है। इसी क्रम में विश्वनाथम डबल डेकर बजड़ा तैयार किया जा रहा है जो कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दशहरा से बनारस के घाटों की सैर कराएगा।

9/11 के बाद उभरे नस्लवाद के खिलाफ पेश किया प्रस्ताव

IANS | September 11, 2023 12:56 PM

वाशिंगटन, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी प्रमिला जयपाल सहित सांसदों के एक समूह ने 11 सितम्बर 2001 आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशियाई, सिख, अरब, मुस्लिम और मध्य-पूर्वी समुदायों के खिलाफ नफरत, ज़ेनोफोबिया और नस्लवाद की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया है।

स्वर्ण मंदिर के बाद पंचकुला के नाडा साहिब गुरबानी का लाइव स्ट्रीम

IANS | September 11, 2023 10:57 AM

चंडीगढ़, 11 सितंबर (आईएएनएस)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का प्रसारण शुरू किया। इस कड़ी में इसके हरियाणा समकक्ष ने सोमवार को पंचकुला में गुरुद्वारा नाडा साहिब से दुनिया भर में इसकी लाइव स्ट्रीम शुरू की।

बिहार : पितृपक्ष में 'मोक्षस्थली' गया आने वाले तीर्थयात्री पिएंगे गंगाजल

IANS | September 11, 2023 10:56 AM

गया, 11 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष में मोक्षस्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में अपने पूर्वजों की मृतात्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन दिन-रात काम कर रहा है। इस साल पिंडदान करने गया आने वाले तीर्थयात्रियों को पीने के लिए गंगाजल भी मिलेगा।

लालू व राबड़ी ने की देवघर के बाबा धाम की पूजा-अर्चना

IANS | September 11, 2023 9:33 AM

रांची, 11 सितंबर (आईएएनएस)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को झारखंड के देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की।