पर्यावरण कनाडा ने जारी की दिवाली की एडवाइजरी : रिपोर्ट

IANS | October 8, 2023 10:46 AM

टोरंटो, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दिवाली की आतिशबाजी के कारण पिछले अक्टूबर में खराब हुई वायु गुणवत्ता को ध्‍यान में रखते हुए इस साल एक एडवाइजरी जारी की है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

महाकुंभ से पहले प्रयागराज के द्वादश माधव मंदिरों का होगा कायाकल्प

IANS | October 6, 2023 2:14 PM

लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तेज गति से काम कर रही है। सरकार के प्रमुख तीर्थस्थलों में मूलभूत सुविधाओं के विकास और विस्तार के कार्य में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब प्रयागराज के द्वादश माधव मंदिरों का भी कायाकल्प होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी पर्यटन विभाग प्रयागराज के सभी माधव मंदिरों के विकास को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर चुका है।

कर्नाटक में हिंदुओं का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त : भाजपा

IANS | October 4, 2023 6:41 PM

बेंगलुरु, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक भाजपा ने कहा है कि वह हिंदुओं को अपमानित करने की कांग्रेस सरकार की नीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और मुंहतोड़ जवाब देगी।

दंगाग्रस्त मणिपुर के गांव की रोशिबिना ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता

IANS | September 30, 2023 7:11 PM

इंफाल, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ी हांगझू में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने का मौका चूक गए, क्योंकि चीन ने उन्हें वीजा नहीं दिया। हालांकि, जातीय दंगा प्रभावित मणिपुर की नाओरेम रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा फाइनल में जीतकर रजत पदक हासिल करने में सफल रहीं।

इस्कॉन ने बीजेपी सांसद मेनका गांधी को भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

IANS | September 29, 2023 4:59 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की इस्कॉन को लेकर की गई टिप्पणी ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इसको लेकर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस थमाया है। मेनका ने इस्कॉन को लेकर कहा था कि वह कसाइयों को गौशालाओं से गाय बेचते हैं।

हैदराबाद के हुसैन सागर में गणेश विसर्जन दूसरे दिन भी जारी

IANS | September 29, 2023 1:04 PM

हैदराबाद, 29 सितंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद की हुसैन सागर झील में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

पिंडदानियों के स्वागत के लिए 'मोक्षस्थली' गया जी तैयार

IANS | September 28, 2023 5:48 PM

गया, 28 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में पितरों (पूर्वजों) की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए गया में पिंडदान को एक अहम कर्मकांड माना जाता है। बिहार का गया इसके लिए सर्वोत्तम स्थान माना गया है।

ईद मिलाद-उन-नबी पर मुंबई में दाऊदी बोहरा कम्युनिटी को शानदार मस्जिद मिली

IANS | September 26, 2023 7:46 PM

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई में दाऊदी बोहरा कम्युनिटी को शानदार मस्जिद मिली है। एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यह मस्जिद शहर में सबसे बड़ी है और देश में सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।

उर्स में शामिल होने पिरान कलियर पहुंचे पाकिस्तान के 107 जायरीन, वफ्फ बोर्ड देगा खास तोहफा

IANS | September 26, 2023 6:32 PM

रूड़की, 26 सितंबर (आईएएनएस)। रुड़की के पिरान कलियर में इन दिनों हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक का 755वां उर्स चल रहा है। उर्स में शामिल होने पाकिस्तान से भी जायरीन पहुंचे हैं। इस साल पाकिस्तान से 107 सदस्यीय जत्था रुड़की पहुंचा। पाकिस्तानी जत्था लाहौरी एक्सप्रेस से रुड़की पहुंचे।

बिहार के गया में पितृपक्ष के दौरान डेंगू को लेकर विभाग अलर्ट, फॉगिंग पर जोर

IANS | September 21, 2023 5:32 PM

गया, 21 सितंबर (आईएएनएस)। मोक्ष स्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में पितृपक्ष के दौरान जुटने वाली लाखों लोगों की भीड़ को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रदेश में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच गया में पितृपक्ष को लेकर अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।