नवरात्रि पर पीएम मोदी ने की मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति, शेयर किया आदित्य गढ़वी की देवी स्तुति
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। देशभर में चल रही शारदीय नवरात्रि के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को नमन करते हुए एक भक्ति से भरा पोस्ट किया। उन्होंने इस अवसर पर मां के चरणों में वंदन करते हुए प्रसिद्ध लोकगायक आदित्य गढ़वी की देवी स्तुति 'जयति जयति जगत्जननि' भी अपने पोस्ट में शेयर की।