नवरात्रि विशेष : कैसे तय होती है माता के आगमन और प्रस्थान की सवारी? जानिए शुभ-अशुभ संकेत
नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का सबसे प्रमुख त्योहार है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस महापर्व का एक विशेष रहस्य यह भी है कि हर वर्ष मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आती हैं और किस पर विदा लेती हैं।