दीपोत्सव 2025 : राम की पैड़ी पर झलकेगा विकास का उजियारा, योगी सरकार की योजनाओं से निखरेगी अयोध्या

IANS | October 11, 2025 12:54 PM

अयोध्या, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रामनगरी अयोध्या सिर्फ आस्था की धरती नहीं, बल्कि अब यह विकास और विरासत का संगम बन चुकी है। इस बार के नौवें दीपोत्सव में योगी सरकार की विकास दृष्टि भी दीपों की तरह चमकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को वैश्विक तीर्थ और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनेक भव्य परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया है। इनमें राम की पैड़ी का भव्य सौंदर्यीकरण, सरयू घाटों का पुनरुद्धार और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन योजनाओं ने न सिर्फ अयोध्या की प्राचीनता को जीवित रखा है, बल्कि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा है।

मनचाहे जीवनसाथी के लिए कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं करवाचौथ का व्रत, क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं?

IANS | October 9, 2025 6:38 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में बहुत ही खास महत्व रखता है। यह पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। खासतौर पर यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखा जाता है। लेकिन आज के समय में केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत का पालन करती हैं। वे इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की पूजा कर अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं।

प्रेग्नेंट महिलाएं करवा चौथ में रखें सावधानियां, हाइड्रेशन जरूरी : डॉ. मीरा पाठक

IANS | October 8, 2025 10:43 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। करवा चौथ हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है, जिसमें वे पति की लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह काफी कठिन व्रत माना जाता है, क्योंकि व्रती महिलाएं चांद न दिखने तक निर्जला रहती हैं। ऐसे में इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए निर्जला रहना और मुश्किल हो जाता है।

कृपालुजी महाराज: ढाई साल में पूरी की 18 साल की शिक्षा, ‘जगद्गुरुत्तम’ की आध्यात्मिक यात्रा ने मानवता को दिखाई राह

IANS | October 5, 2025 10:50 AM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। हर युग में जब मानवता दिशा भटकने लगती है और जीवन की आपाधापी में लोग आत्मिक शांति और संतुलन खोने लगते हैं, तब मानवता को जीवन की मूलभूत समस्याओं से पार पाने की राह दिखाने के लिए कुछ दिव्य संत अवतरित होते हैं। ऐसे ही एक दिव्य व्यक्तित्व थे जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज।

अंतर-धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा: डीसीडी अध्यक्ष डॉ. अल खैली ने बीएपीएस मंदिर का किया दौरा

IANS | October 4, 2025 11:42 PM

अबू धाबी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर-धार्मिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक समावेशिता के प्रति यूएई की प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए, सामुदायिक विकास विभाग (डीसीडी) के अध्यक्ष डॉ. मुगीर खमीस अल खैली ने वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रतिष्ठित बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी का दौरा किया।

नारी शक्ति का भव्य उत्सव : जोधपुर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में श्रद्धा और संस्कृति का संगम

IANS | October 2, 2025 5:13 PM

जोधपुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, जोधपुर में चल रहे भव्य मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित 'महिला दिवस' का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

दिल्ली : पीएम मोदी होंगे दशहरा समारोह में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IANS | October 2, 2025 9:24 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पारंपरिक रावण दहन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

देवघर में क्यों नहीं जलता रावण का पुतला? पढ़ें पौराणिक कारण

IANS | September 30, 2025 9:13 PM

देवघर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। विजयादशमी के अवसर पर पूरे भारत में रावण दहन की परंपरा बेहद प्रचलित है। विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दर्शाया जाता है। लेकिन, झारखंड के देवघर शहर में यह परंपरा अलग है। यहां रावण दहन नहीं होता।

नवरात्रि विशेष : दो घड़ी में बदल जाएगी किस्मत, अष्टमी और नवमी में विशेष महत्व

IANS | September 30, 2025 4:38 PM

कोलकाता, 30 सितंबर (आईएएनएस)। शारदीय दुर्गोत्सव का एक प्रमुख अनुष्ठान है संधि पूजा। यह पूजा विशेष रूप से अष्टमी और नवमी तिथियों के बीच के संधिकाल में की जाती है। संधि पूजा का समय कुल 48 मिनट का होता है, जो अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और नवमी तिथि के पहले 24 मिनट मिलाकर बनता है।

देवी विसर्जन सम्मान और भक्ति का प्रतीक, मां की 'विदाई' में छुपा है खास संदेश

IANS | September 30, 2025 2:38 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। देवी दुर्गा विसर्जन बांग्ला संस्कृति का एक अत्यंत भावपूर्ण और धार्मिक अनुष्ठान है। दुर्गा पूजा का यह अंतिम दिन, जिसे विसर्जन कहा जाता है, केवल मूर्ति को जल में प्रवाहित करने का नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम और सांस्कृतिक प्रतीक से भरा हुआ होता है।