मध्य प्रदेश: जबलपुर से 101 कांवड़ियों ने बैजनाथ धाम के लिए किया प्रस्थान, 36 वर्षों से बना हुआ है आस्था का क्रम

IANS | July 13, 2025 12:12 AM

जबलपुर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सावन के शुरू होने के साथ ही कांवड़ियों में अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जबलपुर कांवर संघ द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी बाबा बैजनाथ धाम कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजित की जाने वाली बाबा बैजनाथ धाम कांवर यात्रा का इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजन हो रहा है।

पीएम मोदी को टक्कर देना आसान नहीं, लोग प्रयास कर रहे हैं, परंतु अब तक पीएम मोदी को हिला नहीं पाए हैं : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

IANS | July 12, 2025 8:44 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती '1008' ने शनिवार को देश के तमाम धार्मिक, राजनीतिक, वैश्विक मुद्दों और हालिया घटनाक्रमों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को टक्कर देना आसान नहीं, लोग प्रयास कर रहे हैं, परंतु अब तक पीएम मोदी को हिला नहीं पाए हैं।

सभी को मराठी सीखनी चाहिए, हम खुद इसके लिए प्रयासरत हैं : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

IANS | July 12, 2025 8:37 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती '1008' ने शनिवार को महाराष्ट्र में चल रहे मराठी-हिंदी भाषा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सभी को मराठी सीखनी चाहिए, हम भी इसके लिए प्रयासरत हैं।

'भारत की धार्मिक राजधानी' जहां काशी के नाथ देवता 'विश्वनाथ' ब्रह्मांड के शासक के रूप में विराजते हैं

IANS | July 12, 2025 9:26 AM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पवित्र नदी गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित, और बारह ज्योतिर्लिंग में से एक देवों के देव महादेव जहां ज्योति स्वरूप में विराजते हैं। जिनके निवास स्थान को मोक्ष की नगरी के नाम से जाना जाता है। उस वाराणसी में विश्वनाथ या विश्वेश्वर के रूप में महादेव विराजमान हैं। उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी जिसकी हवाओं में शिव के प्राण रस बहते हैं। शिव और काल भैरव की यह नगरी अद्भुत है जिसे सप्तपुरियों में शामिल किया गया है।

रविवार के दिन करें ये खास उपाय, पाएं धन और सफलता

IANS | July 12, 2025 9:11 AM

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को रविवार का दिन पड़ रहा है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे, वहीं चंद्रमा शाम के 06 बजकर 53 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस दिन भद्रा का साया रहेगा।

सावन विशेष: काशी का शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर, जहां गंगा के वेग को बाबा विश्वनाथ ने त्रिशूल से रोका

IANS | July 11, 2025 12:52 PM

वाराणसी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। शुक्रवार से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में सावन मास का खास महत्व है और हो भी क्यों न, ये विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ का सबसे प्रिय मास जो है। काशी के साथ ही देश भर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है। काशी में भी बाबा का एक ऐसा मंदिर है, जहां बाबा भक्तों के शूल को काटते हैं और दर्शन करने मात्र से कई मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यह मंदिर है, शूलटंकेश्वर महादेव का मंदिर।

सावन के पहले दिन काशी, हरिद्वार और प्रयागराज में उमड़े श्रद्धालु

IANS | July 11, 2025 9:22 AM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पवित्र सावन महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों पर 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान शिव को समर्पित यह महीना श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर वाराणसी, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे तीर्थस्थलों पर शुक्रवार की सुबह भक्ति, सेवा और समर्पण के अद्वितीय उदाहरण के रूप में देखी गई। हजारों शिव भक्त मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए कतारों में खड़े हुए।

श्रावण मास की द्वितीया तिथि: बन रहा त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग

IANS | July 11, 2025 8:41 AM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को शनिवार पड़ रहा है। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे, वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस दिन त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है।

सावन विशेष: शिवनगरी का मार्कण्डेय महादेव मंदिर, जहां पराजित हुए थे यमराज

IANS | July 10, 2025 2:48 PM

वाराणसी, 10 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त होने के साथ 11 जुलाई को श्रावण मास आरंभ हो जाएगा। ऐसे में शिवनगरी काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है। काशी में कई मंदिर है जो विश्व के नाथ और उनके भक्तों के बीच की सुंदर कथा से जुड़े हैं। ऐसा ही एक मंदिर है गंगा-गोमती के पवित्र संगम तट पर बसा मार्कण्डेय महादेव का मंदिर।

देवघर में विश्व प्रसिद्ध 'राजकीय श्रावणी मेला' शुरू, सुल्तानगंज से बाबाधाम तक 'बोल बम' की गूंज

IANS | July 10, 2025 1:38 PM

देवघर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला गुरुवार से शुरू हो गया। झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित दुम्मा नामक स्थान पर आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के तीन मंत्रियों, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद यादव, ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेले का उद्घाटन किया।