बनारस की गंगा की मिट्टी से बनी मूर्तियों की देशभर में धूम, तीली वाली मूर्तियां सबसे खास
वाराणसी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। धर्मनगरी काशी में दीपावली की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं और इस मौके पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। खास बात यह है कि इन मूर्तियों को पवित्र गंगा की मिट्टी से बनाया जाता है, जिससे लोग इन्हें बहुत श्रद्धा और विश्वास के साथ अपने घरों में स्थापित करते हैं।