मुंबई : लालबाग में गणेश गली के राजा की 22 फीट ऊंची मूर्ति, रामेश्वरम की थीम में सजा पंडाल
मुंबई/नागपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही मुंबई के लालबाग इलाके में स्थित गणेश गली के राजा की भव्य मूर्ति एक बार फिर चर्चा में है। इस साल लालबाग सार्वजनिक उत्सव मंडल गणेश गली के राजा की 22 फीट ऊंची मूर्ति तमिलनाडु के रामेश्वरम की पौराणिक कथा से प्रेरित है।