महाराष्ट्र: इस वर्ष आत्‍महत्‍या करने वाले 40 फीसदी किसान अमरावती डिवीजन से

IANS | September 21, 2023 8:10 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाले खुलासे में महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को कहा कि इस साल 1 जनवरी से 31 जुलाई के बीच दर्ज किए गए 1,555 किसानों की आत्महत्याओं में से सबसे ज्यादा 637 (लगभग 40 प्रतिशत) अकेले अमरावती डिवीजन से रिपोर्ट की गईं।

निज्जर और पन्नू के कब्जे वाले गुरुद्वारों से कनाडाई पीएम ट्रूडो और उनकी पार्टी को जाता है लाखों पाउंड का चंदा : कांग्रेस सांसद

IANS | September 21, 2023 8:00 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पार्टी पर भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों और गैंगस्टर को अपने देश में पनाह देने का आरोप लगाया है।

पंजाब के सीएम ने 5,637 करोड़ की बकाया केंद्रीय निधि के लिए राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

IANS | September 21, 2023 7:53 PM

चंडीगढ़, 21 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष 5,637 करोड़ रुपये के रुके हुए ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) के मुद्दे को उठाने के लिए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से हस्तक्षेप की मांग की।

देश में कनाडाई राजनयिकों की संख्‍या कम करने के पक्ष में भारत

IANS | September 21, 2023 6:48 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दोनों देशों के बीच जारी विवाद के बीच भारत ने कनाडा से कहा है कि देश में उसके राजनयिकों की संख्‍या काफी ज्‍यादा है और इसमें समानता होनी चाहिये।

झारखंड विधानसभा ने हाईकोर्ट को बताया - बिहार, तमिलनाडु और बंगाल की विधानसभाओं में हैं नमाज के लिए अलग कक्ष

IANS | September 21, 2023 6:38 PM

रांची, 21 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग कक्ष आवंटित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान झारखंड विधानसभा की ओर से दायर किए गए शपथ पत्र में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु की विधानसभाओं में भी नमाज के लिए अलक्ष कक्ष निर्धारित है।

कावेरी विवाद : सीएम सिद्दारमैया बोले - जल शक्ति मंत्री शेखावत के साथ चर्चा सार्थक रही

IANS | September 21, 2023 6:32 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि कावेरी विवाद के संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बातचीत सार्थक रही।

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, आधार नंबर को मतदाता सूची से जोड़ना अनिवार्य नहीं

IANS | September 21, 2023 6:30 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मतदाता पंजीकरण (संशोधन) नियम 2022 के तहत आधार संख्या को मतदाता सूची से जोड़ना अनिवार्य नहीं है।

सात समुंदर पार से भारत खींच लाई ब्रांड यूपी की धमक

IANS | September 21, 2023 6:18 PM

ग्रेटर नोएडा, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले ही दिन रोमानिया समेत कई अन्य देशों के कारोबारी पहुंचे। कारोबारियों ने ट्रेड शो के आयोजन की सराहना की।

महिला आरक्षण बिल : महिला उपाध्यक्षों के पैनल ने कराई चर्चा

IANS | September 21, 2023 6:17 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। राज्यसभा ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान एक नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्यसभा में महिला उपाध्यक्षों के एक बड़े पैनल के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की गई। पीटी उषा से लेकर जया बच्चन और कनिमोझी से लेकर डोला सेन तक एक दिन के लिए कुल 13 महिला उपाध्यक्ष बनाई गईं।