भारतीयों के लिए अमेरिकी वीज़ा में 60 फीसदी की वृद्धि : राजदूत गार्सेटी
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय छात्रों और व्यापारियों को अमेरिकी वीजा जारी करने की संख्या पिछले साल की तुलना में हाल के महीनों में 60 फीसदी बढ़ गई है और बैकलॉग को दूर करने के प्रयास जारी हैं।