बिहार की नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी निगाह
पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में एनडीए की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली और उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली है। लेकिन, अब तक इनके विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। अब सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है।